Budget 2026 से पहले 1 तारीख को क्या बदल जाएगा? जान लें वरना झटका लगेगा

Published : Jan 30, 2026, 03:53 PM IST

February 1 Rules Changes: अगर आप पान-मसाला, सिगरेट या तंबाकू से जुड़ी चीजें खरीदते हैं, तो पहली फरवरी आपके लिए झटका लेकर आ सकती है। 1 फरवरी 2026 से इन प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ने वाली है। इसके साथ ही 5 अन्य बदलाव भी आपके बजट पर असर डाल सकती हैं।

PREV
15

1 फरवरी रविवार को खुले रहेंगे शेयर बाजार

1 फरवरी 2026 को रविवार होने के बावजूद NSE और BSE दोनों खुले रहेंगे ट्रेडिंग टाइम सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 तक ही रहेगा। देश का बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए ये दिन हाई रिस्क और हाई अलर्ट वाला रह सकता है।

25

FASTag को लेकर KYC की झंझट खत्म

हाइवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। NHAI ने साफ कर दिया है कि फरवरी से फास्टैग एक्टिवेशन के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। अब बैंक खुद वाहन की जानकारी वेरिफाई करेंगे, यूजर को बार-बार डॉक्यूमेंट देने की टेंशन खत्म हो जाएगी। मतलब फास्टैग का इस्तेमाल और भी आसान हो जाएगा।

35

LPG सिलेंडर के नए रेट होंगे तय

हर महीने की तरह इस बार भी 1 फरवरी को LPG सिलेंडर के नए दाम घोषित होंगे। घरेलू सिलेंडर और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर दोनों के रेट बदले जा सकते हैं। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर 14.50 रुपए सस्ता हुआ था। अब सवाल है कि रसोई का बजट बढ़ेगा या राहत मिलेगी?

45

CNG, PNG और हवाई सफर हो सकता है महंगा

1 फरवरी को ही CNG और PNG के दाम के साथ एविएशन फ्यूल (ATF) की कीमतें बदलने की संभावना है। अगर सीएनजी और पीएनजी महंगी हुई, तो रोजमर्रा का खर्च बढ़ेगा। ATF महंगा हुआ, तो हवाई टिकट के दाम बढ़ सकते हैं। यानी असर सिर्फ सफर पर नहीं, पूरे बजट पर पड़ेगा।

55

पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू पर टैक्स की मार

सरकार इन प्रोडक्ट्स पर सख्त रुख अपनाने जा रही है। 1 फरवरी से ज्यादा GST, एक्साइज ड्यूटी में इजाफा और पान-मसाला पर हेल्थ और सिक्योरिटी सेस लग सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू और महंगे हो जाएंगे।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories