Hindi

Railway Share: अचानक रॉकेट बना ये रेलवे स्टॉक? 2 दिन में 30% उछला भाव

Hindi

दो दिन में 30% चढ़ा जुपिटर वैगन्स शेयर

गुरुवार, 26 नवंबर को जुपिटर वैगन्स का शेयर शुरुआती बाजार में 8.5% उछलकर ₹241.60 पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को भी इसमें 20% का अपर सर्किट लगा था।

Image credits: Getty
Hindi

जुपिटर वैगन्स की साउथ कोरिया से बड़ी डील

कंपनी ने दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Woojin Industrial Systems के साथ जॉइंट वेंचर (JV) किया है। इस खबर के बाद निवेशकों की खरीदारी तेज हो गई।

Image credits: Meta AI
Hindi

80:20 का साझेदारी फॉर्मूला

इस नई साझेदारी में जुपिटर वैगन्स की हिस्सेदारी 80% और कोरियाई कंपनी की 20% होगी। भारतीय कंपनी जमीन, फैक्ट्री, मशीनरी और फंडिंग का काम संभालेगी।

Image credits: Gemini
Hindi

देश में बनेंगे मेट्रो कोच

'मेक इन इंडिया' के तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में ही पूरे मेट्रो कोच, प्रोपल्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे और कंट्रोल सिस्टम का निर्माण करेंगी।

Image credits: Gemini
Hindi

वंदे भारत को भी होगा फायदा

कोरियाई कंपनी के पास हाई-स्पीड ट्रेनों की एडवांस तकनीक है। इससे जुपिटर वैगन्स को भविष्य में वंदे भारत और हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

जुपिटर वैगन्स शेयर का मल्टीबैगर रिटर्न

साल 2026 में अब तक ये शेयर करीब 30% गिरा है, लेकिन पिछले 1 महीने में इसने 39% की तेजी दिखाई है। 5 साल में यह शेयर 629% का रिटर्न दे चुका है।

Image credits: Getty
Hindi

निवेशकों के लिए आगे क्या?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, देश में बढ़ते मेट्रो नेटवर्क और वंदे भारत प्रोजेक्ट्स से कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि निवेश से पहले तिमाही नतीजों, ऑर्डर बुक पर नजर रखें।

Image credits: Getty
Hindi

डिस्क्लेमर

ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Image credits: Getty

Gold Price Crash: 11 दिन में सोना ₹92,000 सस्ता! देखें अपने शहर का रेट

₹115 का Petrol असली है या नकली? पंप पर तुरंत करें ये फ्री टेस्ट

₹3 लाख करोड़ की मालकिन,लेकिन पहनती हैं सिंपल सूती साड़ी! सादगी बेमिसाल

24K Gold की कीमत ₹1.54 लाख पार, जानें आपके शहर में 22K-18K का ताजा भाव