साइरस मिस्त्री डेथ केस में महिला मित्र डॉ.अनहिता पंडोले पर FIR, कार एक्सीडेंट में हुई थी उद्योगपति की मौत

शापूरजी पल्लोनजी समूह के वंशज और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की 5 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। व्यवसायी के एक दोस्त जहांगीर पंडोले की भी मौत हो गई थी, जब कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी।
 

Dheerendra Gopal | Published : Nov 5, 2022 1:32 PM IST / Updated: Nov 05 2022, 07:24 PM IST

Cyrus Mistry death case: साइरस मिस्त्री कार एक्सीडेंट केस में उनकी कार को ड्राइव कर रही डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक्सीडेंट के समय टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री की कार को उनकी मित्र मशहूर गाइनो डॉ.अनहिता पंडोले चला रही थीं। शापूरजी पल्लोनजी समूह के वंशज और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। व्यवसायी के एक दोस्त जहांगीर पंडोले की भी मौत हो गई थी, जब कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। 

पुलिस ने दर्ज किया साइरस की महिला मित्र पर एफआईआर

मुंबई पुलिस ने बताया कि कार एक्सीडेंट लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ था। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के कार का जब एक्सीडेंट हुआ तो कार उनकी मित्र अनहिता पंडोले चला रही थीं। पुलिस ने बताया कि जांच में सारे तथ्य सामने आने के बाद डॉ.अनहिता पंडोले के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में अनाहिता के पति डेरियस पंडोले का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है। अभी पुलिस ने डॉ.अनाहिता का बयान दर्ज नहीं किया है। फिलहाल वह अस्पताल में हैं।

डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री 4 सितंबर रविवार को दोपहर में अहमदाबाद से मुंबई वापस आ रहे थे। कार अहमदाबाद-मुंबई हाइवे पर पालघर के कासा के पास एक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री व जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई। जबकि उनकी महिला मित्र डॉ.अनाहिता पंडोले व पति दरियस पंडोले घायल हो गए। मिस्त्री जिस मर्सिडीज कार में थे उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन अन्य दोस्तों यानी पंडोले परिवार के सदस्यों के साथ गुजरात के उदवाड़ा गए थे। यहां पारसियों का प्रमुख अग्नि मंदिर है। बताया जा रहा है कि पंडोले भाइयों के पिता की मृत्यु के बाद सभी लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने गए थे। 

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

कौन हैं साइरस मिस्त्री की कार चला रही महिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट...

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

Share this article
click me!