World Chocolate Day 2022: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी चॉकलेट, 11 करोड़ रुपए तक है कीमत

Published : Jul 07, 2022, 12:07 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 12:10 PM IST
World Chocolate Day 2022: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी चॉकलेट, 11 करोड़ रुपए तक है कीमत

सार

वर्ल्ड चॉकलेट डे पर हम आपको 5 महंगी चॉकलेट के बारे में बता रहे हैं, जिसे खरीदने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा। इन चॉकलेट्स में हीरा, पन्ना, सोना वगैरह जड़ा है। कुछ चॉकलेट तो ऐसी हैं, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

बिजनेस डेस्कः 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate day 2022) है। लोग अपने चहेते लोगों को अपने परिवार और प्यार को तोहफे में चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। इसकी कीमत बाजार में सस्ती भी है और महंगी भी। बाजार में चॉकलेट की कीमत कां अंदाजा भी नहीं किया जा सकता। जितना आपका बजट उतनी महंगी चॉकलेट आसानी से मिल जाएगी। लेकिन हम आज आपको ऐसे 5 चॉकलेट के बारे में बता रहे हैं, जो लोग खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। रईस लोग भी इसे लेने के लिए साल भर प्लानिंग करते हैं। इनकी कीमत लाखों-करोड़ों में है। किसी में सोने की परत है, तो किसी में हीरा जड़ा है।  

1. ले चॉकलेट बॉक्स (Le Chocolat Box)
ले चॉकलेट बॉक्स को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट माना जाता है। इसे एक ब़ॉक्स में पेश किया जाता था। इसकी डिजाइन इतनी बेमिशाल है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। चॉकलेट के साथ डायमंड के हार, कंगन और रिंग आते हैं, जो कि पन्ना और नीलम से बने हुए होते हैं। यह चॉकलेट शानदार स्वाद और डिजाइन के लिए काफी फेमस है। इसकी कीमत 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ 21 लाख से ज्यादा है। इसे ऑनलाइन सर्च कर मंगाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसे भारत में अभी तक किसी ने नहीं मंगाया है। 

2. फ्रोजन हाउते चॉकलेट (Frozen Haute Chocolate)
फ्रोजन हाउते भी दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स में से एक होती है। इस चॉकेलट ने गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया है। 28 कोको मिश्रण से इसे तैयार किया जाता है। यह चॉकलेट कानेवाले 23 कैरेट सोने से बनी होती है। इसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में परोसा जाता है। इसकी कीमत 25 हजार डॉलर यानी 18 लाख से ज्यादा है। इसके लिए भी ब्रिटेन और स्पेन के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

3. गोल्डन स्पेकल्ड चॉकलेट एग (Golden Speckled Chocolate Eggs)
गोल्डन स्पेक्लड चॉकलेट एक अंडे की तरह का होता है। इसका वजन 100 पाउंड से ज्यादा होता है। यह चॉकलेट तीन फीट लंबी और दो इंच चौड़ी होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इस चॉकलेट को मोस्ट एक्सपेंसिव नॉन ज्वेलड चॉकलेट एग कहा गया है। हैरानी की बात तो ये है कि आप इस चॉकलेट को खरीद नहीं सकते। इसकी कीमत 11 हजार 107 डॉलर यानी 8 लाख रुपए से ज्यादा है। इसे कथित तौर पर सजा कर रखा गया है। 

4. कैडबरी विस्पा गोल्ड चॉकलेट बार (Cadbury Wispa Gold Chocolate Bar)
कैडबरी विस्पा गोल्ड चॉकलेट बार को प्रीमियम मेडागास्कन कोको बीन्स से बनाया गया है। इतना ही नहीं, इस चॉकलेट को सोने की पत्ती में भी लपेटा जाता है। जिससे लोग इसे खा सकें। इसकी कीमत 1600 डॉलर यानी एक लाख 19 हजार रुपए के आसपास होती है।  

5. आर्ट सीरीज गुआयासामिन  (Art Series Guayasamin by To’ak)
यह चॉकलेट 77 प्रतिशत कोको बीन्स और इक्वाडोरियन डार्क चॉकलेट को मिलाकर बनायी जाती है। 50 ग्राम इस चॉकलेट की कीमत 450 डॉलर यानी 33 हजार रुपए है। ऑर्डर करने के छह हफ्ते बाद यह चॉकलेट डिलीवर होती है। इसलिए लेने से पहले ऑनलाइन सर्च करें और उसके बाद तय समय से पहले इसे मंगाएं। 

यह भी पढ़ें- क्या जानते हैं कैसे बनी थी कैडबरी और डेयरी मिल्क चॉकलेट? स्वाद होता था कड़वा, पीस कर चुटकियों से खाते थे लोग

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग