क्या जानते हैं कैसे बनी थी कैडबरी और डेयरी मिल्क चॉकलेट? स्वाद होता था कड़वा, पीस कर चुटकियों से खाते थे लोग

हर किसी को चॉकलेट पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल की ये कैडबरी और डेयरी मिल्क कैसे बनायी गयी थी। पहले जब इसे ढूंढा गया तो इसका स्वाद कड़वा था। बाद में इसमें दूध वग़ैरह मिला कर मीठी चॉकलेट का रूप दिया गया।

Moin Azad | / Updated: Jul 07 2022, 07:00 AM IST

बिजनेस डेस्कः World chocolate day 2022: इस दुनिया में चॉकलेट किसे खाना पसंद नहीं होगा। मुझे तो लगता है हर किसी को इसका स्वाद अच्छा लगता है। अभी जब चॉकलेट की बात हो रही है तो आपको भी चॉकलेट खाने का मन कर रहा होगा। जरा सा टुकरा जुबान पर लिया और गुम हो गए मिठास भरी दुनिया में। लेकिन एक बात आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका स्वाद पहले ऐसा नहीं था। ना ही यह मीठा था। यह इतना कड़वा था कि लोग इसे पीस कर खाते थे। इसका स्वाद भी पहले विदेशियों ने ही चखा था।

चलिए आपको ऐसी ही चॉकलेट की मजेदार कहानी को बताते हैं ताकि 7 जुलाई 2022 का वर्ल्ड चॉकलेट डे आपके लिए यादगार हो जाए। आपको इस बात की भी जानकारी देते हैं कि कैडबरी और डेयरी मिल्क (Cadbury Chocolate History) कैसे बनी थी। 

Latest Videos

पहली बार कब मनाया गया चॉकलेट डे
पहले यह बता दें कि 7 जुलाई को पूरे विश्व में वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर के लोग एक दूसरे के साथ मिल बैठकर चॉकलेट खाते हैं और चॉकलेट गिफ्ट भी करते हैं। इस दिन भारत के कई हिस्सों में कई जगह चॉकलेट प्रेमियों के लिए स्पेशल दुकानें भी सजती हैं। जहां कोई भी अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीद सकता है। इन सब बातों के अलावा यह जानिए कि वर्ल्ड चॉकलेट डे पहली बार कब और कहां मनाया गया था। दुनिया में पहली बार वर्ल्ड चॉकलेट डे वर्ष 1550 में यूरोप में मनाया गया था। उसी दिन से हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट डे मनाया जाता है। लेकिन इसमें भी दोमत है। कुछ लोगों का कहना है कि इसका इतिहास 2 हजार से 4 हजार साल से भी अधिक पुराना है।

पहली बार कहां हुई कोको की खेती
कहा जाता है कि पूरी दुनिया में पहली बार चॉकलेट का पेड़ अमेरिका में ही देखा गया था। कुछ लोगों का मानना है कि यूरोप में भी इसे देखा गया था। बहरहाल, आपको बता दें कि दुनिया में सबसे पहले अमेरिका और मैक्सिको में चॉकलेट बनाया गया और खाया गया था। कहानियों में है कि वर्ष 1528 में स्पेन के तत्कालीन राजा ने मैक्सिको को अपने अधीन कर लिया था। उस समय स्पेन के राजा को मैक्सिको का कोको बेहद अच्छा लगा। राजा वहां के कोको के बीज को साथ स्पेन ले गए। उसके बाद वहां कोको की खेती होने लगी। धीरे-धीरे पूरे विश्व में यह फेमस हो गया। 

कड़वा था चॉकलेट का स्वाद, फिर भी बनाई गई कैडबरी
जब लोगों ने कोको को खाने और उसे चॉकलेट में तब्दील करने का तरीका जाना तो उस दौरान चॉकलेट का स्वाद कड़वा हुआ करता था। उसका टेस्ट काफी तीखा और कसौला लगता था। जिस कारण लोग इसका इस्तेमाल पीसकर किया करते थे। उसे पीस कर चाय वगैरह में डालकर पीते थे। इसी दौरान इसे फेमस करने के लिए अखबारों में एड भी दिया गया था। वर्ष 1885 था।उस वक्त जिनके पास ज्यादा सुविधाएं नहीं थी, उनकी पहुंच से चॉकलेट/कोको काफी दूर ही रहा। कुछ वर्ष ऐसा ही चलता रहा। उसके बाद एक ब्रिटिश डॉक्टर ने विश्व का भ्रमण किया और दक्षिण अमेरिका में उन्होंने चॉकलेट से एक नई रेसिपी तैयार की, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। 

कैडबरी ने डेयरी मिल्क प्रोडक्ट बनाया
चॉकलेट के ईजाद के बाद से धीरे-धीरे चॉकलेट को दुनिया में बेहद ही पसंद किए जाने लगा। इससे तरह-तरह की रेसिपीज और इन रेसिपीज को बनाने के लिए तरह-तरह की मशीने भी बाजार में आने लगी। एक डच शख्स ने एक मशीन का निर्माण किया, जिससे चॉकलेट का तीखापन आसानी से कम हो जाता था। फिर 1824 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में जॉन कैडबरी ने चॉकलेट के साथ दूध, बटर आदि के मिश्रण से शानदार चॉकलेट का निर्माण किया। उसे कैडबरी का नाम दिया गया। इसे लोगों में काफी पसंद किया जाने लगा। बाद में इसे बार में भी बेचा गया। धीरे-धीरे इसे बेहतर रूप दिया जाने लगा।

इसमें दूध के इस्तेमाल के बाद 1905 में कैडबरी ने डेयरी मिल्क प्रोडक्ट (How dairy milk Was Made) को लाया। 1948 में कैडबरी इंडिया ने चॉकलेट आयात करके भारत में अपना परिचालन शुरू किया। 19 जुलाई 1948 को कैडबरी को भारत में शामिल किया गया था। 1965 से भारत में कोको का उत्पादन भी हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो आपके लिए है गुड न्यूज, होटल वाले अब नहीं वसूल पाएंगे सर्विस चार्ज

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict