Flipkart Diwali Sale: आज से शुरू हो रही दूसरी सेल, कई चीजों पर मिल रही 80 फीसदी तक छूट

Published : Nov 08, 2020, 11:43 AM IST
Flipkart Diwali Sale: आज से शुरू हो रही दूसरी सेल,  कई चीजों पर मिल रही 80 फीसदी तक छूट

सार

दीपावली के पहले सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स (E-Commerce Websites) फेस्टिव सीजन का आखिरी सेल लेकर आ रही हैं। 

बिजनेस डेस्क। दीपावली के पहले सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स (E-Commerce Websites) फेस्टिव सीजन का आखिरी सेल लेकर आ रही हैं। फ्लिपकार्ट (Flipkart) का बिग दिवाली सेल 8 नवंबर यानी आज से शुरू हो रहा है। यह 13 नवंबर तक चलेगा। फ्लिपकार्ट के इस सेल में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेस, स्मार्टफोन्स और दूसरे कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। कंज्यूमर्स को एक्सिस बैंक (Axis Bank), सिटी बैंक (Citibank), आईसीाईसीआई बैंक (ICICI Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा
फ्लिपकार्ट (Flipkart) के इस दिवाली सेल में बजाज फिन्सर्व (Bajaj Finserv) के कस्टमर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई का बेनिफिट भी मिल रहा है। इसके अलावा कई बड़े बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और ए्क्सिस बैंक (Axis Bank) के क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर भी नो कॉस्ट ईएमआई का बेनिफिट दिया जा रहा है।

बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर ऑफर
फ्लिपकार्ट के इस सेल में तमाम बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इस सेल में realme narzo 20 Pro को 16,999 रुपए की जगह 13,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, realme C11 की सेल में कीमत 8,999 रुपए की जगह 6,999 रुपए रखी गई है। Oppo F15 सेल में 20,990 रुपए की जगह 12,990 रुपए में मिलेगा। Motorola One Fusion Plus की सेल में कीमत 19,999 रुपए की जगह 16,499 रुपए है। सेल में iPhone XR को 47,990 रुपए के बजाय 38,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi Note 8 की सेल में कीमत 12,999 रुपए के बजाय 11,499 रुपए रखी गई है। Oppo A33 को सेल में 12,990 रुपए के बजाय 11,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Mi 10T सीरीज की सेल में कीमत 39,999 रुपए के बजाय 35,999 रुपए है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक छूट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इसमें लैपटॉप पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल में प्रीमियम टैबलेट 45 फीसदी तक डिस्काउंट के साथ मिलेगा। वहीं, हेडफोन और स्पीकर्स पर 80 फीसदी तक छूट दी जाएगी। सेल में टीवी और होम अप्लायंसेस भी 80 फीसदी तक सस्ते मिलेंगे। स्मार्ट टीवी की कीमत 8,999 रुपए से शुरू होगी। फ्रिज की शुरुआती कीमत 15,990 रुपए होगी। वहीं, ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8,990 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। किचन अप्लायंसेस 249 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ मिलेंगे। सेल में कपड़ों और दूसरे फैशन प्रोडक्ट्स पर 50 से 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। होम और किचन प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत 79 रुपए रखी गई है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?