प्राइवेट जॉब नहीं करनी? इन 5 इको-फ्रेंडली बिजनेस से खूब छापेंगे पैसा!

Published : Jan 14, 2026, 04:26 PM IST

Green Business Ideas: आज लोग सिर्फ सस्ता नहीं, ऐसा प्रोडक्ट चाहते हैं, जो पर्यावरण के लिए सही हो। यही कारण है कि ग्रीन और ईको-फ्रेंडली बिजनेस ट्रेंड नहीं, जरूरत बनते जा रहे हैं। अगर आप भी ऐसा काम शुरू करना चाहते हैं, तो जानिए 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया 

PREV
15

ऑर्गेनिक केटरिंग और क्लाउड किचन

लोग अब सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत और साफ खाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऑर्गेनिक कैटरिंग या क्लाउड किचन में आप लोकल सब्जियां, कम पैकिंग और कम वेस्ट पर फोकस कर सकते हैं। यह बिजनेस शादी, ऑफिस इवेंट और हेल्थ-फोकस्ड लोगों में काफी पॉपुलर हो रहा है।

25

ईको-फ्रेंडली रिटेल स्टोर

आज लोग स्टील की बॉटल, कपड़े के बैग, बांस से बने प्रोडक्ट और ऑर्गेनिक सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐसा स्टोर खोल सकते हैं, जहां सिर्फ पर्यावरण के लिए सुरक्षित चीजें मिलें। अगर आप पुराने सामान लौटाने पर छूट या पॉइंट सिस्टम रखें, तो ग्राहक बार-बार खरीदारी करेगा। शहरों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

35

सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन मटीरियल का बिजनेस

आज कचरे से बने मजबूत निर्माण सामग्री मार्केट में आ रही हैं। प्लास्टिक वेस्ट, लकड़ी के पुराने टुकड़े और खेती के कचरे से बने ये मटीरियल लंबे समय तक चलते हैं और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। सरकार भी ऐसे प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर कभी रुकता नहीं, इसलिए यह बिजनेस भविष्य में और बड़ा हो सकता है।

45

ईको-फ्रेंडली ब्यूटी सैलून

आज लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट से डरने लगे हैं। ईको-फ्रेंडली सैलून में आप हर्बल, वेगन और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खासकर महिलाओं और युवाओं में तेजी से पसंद किया जा रहा है। इससे अच्छी कमाई भी हो रही है।

55

सस्टेनेबल इवेंट प्लानिंग

शादी और इवेंट में बहुत कचरा निकलता है। ग्रीन इवेंट प्लानिंग में आप प्लास्टिक फ्री डेकोरेशन, री-यूजेबल सामान और नेचुरल थीम का इस्तेमाल करते हैं। कंपनियां अपनी इमेज सुधारने के लिए ऐसे इवेंट्स को प्रॉयरिटी देती हैं। ऐसे में इस तरह के बिजनेस आपको अच्छी कमाई दे सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए बिजनेस आइडिया, उदाहरण और कमाई से जुड़े अनुमान बाजार की स्थितियों, लोकेशन, निवेश, मेहनत और व्यक्तिगत क्षमता पर निर्भर करते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले अपनी जरूरत, बजट और जोखिम को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ या प्रोफेशनल सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories