
नई दिल्ली. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को कहा कि ईपीएफओ, ईएसआईसी और दूसरी इकाइयों से जुड़ी चिंताओं के निदान के लिए प्रक्रियाओं एवं नीतियों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गंगवार ने यह जानकारी दी।
2019 में ईपीएफ से संबंधित 9,02,203 शिकायतें मिलीं
उन्होंने कहा कि 2019 में ईपीएफ से संबंधित 9,02,203 शिकायतें मिलीं और इनमें से 8,38,579 शिकायतों का निस्तारण किया गया। गंगवार ने कहा कि ईपीएफओ, ईएसआईसी और दूसरी इकाइयों से जुड़ी चिंताओं के निदान के लिए प्रक्रियाओं एवं नीतियों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News