Gold Rate Today: सोना सस्ता हो गया, पर क्या गहने भी सस्ते हुए? सुनार के पास जाने से पहले जान लें ये सच

Published : Nov 19, 2026, 03:09 PM IST
Gold

सार

Gold Price Today: पिछले 7 दिनों में सोना करीब 12,000 रुपए सस्ता हुआ है, लेकिन क्या ज्वेलरी खरीदना भी सस्ता हो गया है? सुनार के पास जाने से पहले जान लें पूरा हिसाब।

Gold Jewellery Price: शादियों का सीजन में सोने में जबरदस्त गिरावट आ रही है। IBJA के अनुसार, गुरुवार, 19 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,180 रुपए नीचे आ गया और ये करीब ₹1,29,980 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, एक किलो चांदी 2,160 रुपए गिरकर ₹1.62 लाख के लेवल पर पहुंच गई है। पिछले सिर्फ 7 कारोबारी दिनों में सोना करीब 12 हजार रुपए और चांदी करीब 24 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना सस्ता होने पर असली गहने भी उतने ही सस्ते मिलते हैं? आइए समझते हैं बिल का पूरा गणित...

24 कैरेट सोने के भाव से नहीं बनते आपके गहने

सबसे पहले ये समझ लें कि अखबार या टीवी पर सोने का जो भाव ₹1.30 लाख के नीचे दिख रहा है, वो 24 कैरेट शुद्ध सोने का है। 24 कैरेट सोना बहुत मुलायम होता है, इसलिए उससे अंगूठी, हार या चूड़ियां नहीं बन सकती हैं। गहने हमेशा 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने से बनते हैं। 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,19,066 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव ₹97,489 प्रति 10 ग्राम है।

गोल्ड ज्वैलरी बिल में जुड़ते हैं ये 2 बड़े खर्च, जो बढ़ा देते हैं खर्च

जब आप सुनार के पास जाते हैं, तो वो सिर्फ सोने के वजन का पैसा नहीं लेता है, बल्कि बिल में दो बड़ी चीजें और जोड़ता है।

मेकिंग चार्ज (बनवाई)

गहने को गढ़ने और डिजाइन करने की फीस को मेकिंग चार्ज कहते हैं। ये सोने की कुल कीमत का 8% से लेकर 25% तक हो सकता है। कई बार सोना सस्ता होने पर दुकानदार भारी डिजाइन के नाम पर मेकिंग चार्ज में कोई छूट नहीं देते, जिससे बिल फिर बढ़ जाता है।

GST चार्ज

सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज, दोनों को जोड़ने के बाद जो रकम बनती है, उस पर सरकार की तरफ से 3% जीएसटी अलग से लगता है।

एक उदाहरण से समझें पूरा हिसाब

मान लीजिए आप 10 ग्राम का कोई 22 कैरेट का गहना बनवाते हैं, जिसकी सोने की कीमत ₹1,19,066 है। अगर सुनार इस पर 12% मेकिंग चार्ज यानी करीब ₹14,288 लेता है, तो कुल रकम ₹1,33,354 हो जाएगी। अब इस पर 3% जीएसटी यानी करीब ₹4,000 और जुड़ेगा। यानी ₹1.19 लाख का सोना आपके हाथ में आते-आते करीब ₹1,37,354 का पड़ेगा।

सुनार के पास जाने से पहले रखें इन 3 बातों का ध्यान

मोलभाव जरूर करें: सोने के भाव पर तो मोलभाव नहीं हो सकता, लेकिन मेकिंग चार्ज पर आप दुकानदार से खुलकर छूट मांग सकते हैं।

हॉलमार्क (HUID) देखें: बिना 6-अंकों के HUID हॉलमार्क वाला गहना बिल्कुल न खरीदें, यही शुद्धता की असली गारंटी है।

पक्का बिल लें: कच्ची पर्ची के बजाय हमेशा जीएसटी वाला पक्का बिल लें, ताकि भविष्य में गहना बदलते या बेचते समय आपको पूरी कीमत मिले।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और अवेयरनेस के लिए है। यहां दिए गए सोने-चांदी के भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ताजा आंकड़ों पर आधारित हैं। इनमें मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं है। खरीदारी करने से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से ताजा रेट कंफर्म जरूर कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Corporate Job: बिना काम के एक साल से मिल रही सैलरी, HR के पास जाने से भी डर रहा है कर्मचारी
Paytm Share Price: क्या यूपी-पंजाब चुनाव ने बिगाड़ा पेटीएम का खेल? एक ही दिन में 10% टूटा शेयर, जानें वजह