
22K vs 18K Gold: शादी-ब्याह के इस सीजन में अगर आप भी सोने-चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज 18 नवंबर की सुबह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार (MCX) तक सोने और चांदी की चमक आज कुछ फीकी पड़ी है। लेकिन भाव गिरने की खुशी में शोरूम भागने से पहले जरा ठहरिए। बाजार में अक्सर देखा जाता है कि कम जानकारी होने की वजह से ग्राहक 22 कैरेट सोने के पूरे पैसे चुका देता है, लेकिन हाथ में 18 या 20 कैरेट की ज्वेलरी थमा दी जाती है। आज के रेट में 22K और 18K सोने के बीच करीब 22,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का अंतर है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव और समझते हैं कि आप अपने मोबाइल से सिर्फ 1 मिनट में सुनार की चालाकी कैसे पकड़ सकते हैं...
bullions.co.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9:06 बजे घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 2,540 रुपए टूटकर 1,32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,21,275 रुपए रहा। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 4,940 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 1,65,400 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।
24 कैरेट (24K Gold): ₹1,31,720
22 कैरेट (22K Gold): ₹1,20,743
20 कैरेट (20K Gold): ₹1,09,767
18 कैरेट (18K Gold): ₹98,790
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए सोने-चांदी के भाव bullions.co.in और मार्केट रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। दिन के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार और टैक्स के हिसाब से आपके शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार में कीमतों में बदलाव संभव है। खरीदारी या निवेश से पहले नजदीकी ज्वेलर से ताजा भाव को कंफर्म जरूर करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।