
Gold Silver Price, 3 March 2022: सेफ-हेवन सर्राफा की मांग बढऩे से पिछले कारोबार के बाद से गुरुवार को दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Yoday) 1,090 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 52,040 रुपए पर बिक रहा है। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए की तेजी के साथ 47,700 रुपए पर बिक रहा है। बीते दस दिन में सोने की कीमत में करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम इजाफा देखने को मिल चुका है। एक किलो चांदी (Silver Price Today) पिछले कारोबार से 2,200 रुपए ऊपर 67,200 रुपए पर बिक रही है। उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं।आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी
गुडरिटन्र्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 52,040 रुपए पर बिक रहा है. इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,700 रुपए है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 53,240 रुपए पर बिक रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,800 रुपए है। उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 72,100 रुपए है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कीमत 67,200 रुपए है।
यह भी पढ़ेंः- Sovereign Gold Bond पर मिल रही हैै 2000 रुपए की छूट, क्या आपने किया हैै निवेश?
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम
वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की बात करें तो तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 10 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1932.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट सपाट लेवल 1928 डॉलर प्रति ओंस पर है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम कॉमेक्स पर 25.31 डॉलर प्रति ओंस पर हैै कारोबार कर रही है। जबकि सिल्वर स्पॉट 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 25.19 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today, 3 March 2022: रिकाॅर्ड स्तर पर Crude Oil Price, Fuel Price पर पड़ा कितना असर
क्या कहते हैं जानकार
सोने की सुरक्षित-हेवन मांग लगातार अधिक बनी हुई है। पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया क्योंकि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में बुधवार को भारी बमबारी हुई और दर्जनों देशों ने संभावित युद्ध अपराधों के लिए मास्को को जिम्मेदार ठहराया। आईआईएफएल के वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के अनुसार गोल्ड और सिल्वर के दाम में और भी तेजी के देखने को मिल सकती है। वैैसे फेड के फेसलों का भी असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल सकता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News