
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। साल 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दोनों ही के भाव लगातार धड़ाम से नीचे आ रहे हैं। एक तरफ इस गिरावट ने जहां निवेशकों को बड़ा झटका दिया है, वहीं शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिली है। सोना अपने रिकॉर्ड लाइफ टाइम हाई लेवल से सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है। बता दें कि यही गोल्ड इसी साल जनवरी में 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, तो यहां से अब 10 Gram 24 Karat Gold 72 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता मिल रहा है
22 नवंबर को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1.75 लाख रुपये प्रति किलो रहा। वहीं MCX पर सोना शुक्रवार को 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जनवरी 2026 में सोने ने 1,80,779 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस हिसाब से कीमत में करीब 32 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो एक साथ पूरा पैसा लगाने के बजाय अलग-अलग समय पर खरीदारी करना बेहतर रणनीति हो सकती है। बाजार में उतार-चढ़ाव अभी जारी रह सकता है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।