
Banks Closed Next Week: अगर अगले हफ्ते बैंक जाकर चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। नवंबर के चौथे हफ्ते यानी 23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 5 दिन बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, त्योहारों और वीकली ऑफ की वजह से SBI, HDFC, ICICI समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बिना लिस्ट देखे बैंक जाने पर आपको मायूस होकर लौटना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अगले हफ्ते कब-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी...
23 नवंबर (सोमवार): 'सेंग कुट स्नेम' (Seng Kut Snem) के मौके पर सिर्फ शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश के बाकी हिस्सों में कामकाज सामान्य रहेगा।
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के कारण देश के बड़े हिस्से में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल, रायपुर, रांची, चंडीगढ़, देहरादून, शिमला, पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जम्मू, श्रीनगर, बेलापुर, नागपुर, ईटानगर, आइजोल और कोहिमा शामिल हैं।
27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
28 नवंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (Sunday) होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
25 और 26 नवंबर यानी बुधवार और गुरुवार को RBI की लिस्ट के मुताबिक देश के किसी भी हिस्से में कोई बड़ी छुट्टी नहीं है। यानी सभी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे। इन दोनों दिनों में आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।
UPI और मोबाइल बैंकिंग: आप गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या अपने बैंक के ऐप से कभी भी पैसे भेज और मंगा सकते हैं।
NEFT और RTGS: इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर बिना किसी रुकावट के कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। ध्यान रहे कि बैंक जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरकर RTGS कराने की सुविधा छुट्टी के दिन नहीं मिलेगी।
ATM और कार्ड पेमेंट: कैश निकालने के लिए एटीएम मशीनें और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड पूरी तरह काम करेंगे।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर पर आधारित है। राज्यों और स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक छुट्टियों में बदलाव संभव है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने संबंधित बैंक या उसकी आधिकारिक वेबसाइट से छुट्टी कंफर्म जरूर कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।