Retirement Planning: 25 साल की उम्र में ₹5,000 की SIP शुरू की तो 60 साल तक कितना बनेगा फंड?

Published : Nov 21, 2026, 11:24 AM IST
Retirement Planning

सार

Retirement Planning at 25: क्या 25 साल की उम्र में ₹5000 की SIP आपको रिटायरमेंट तक करोड़पति बना सकती है? जानिए 30, 35 और 40 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर कितना बनेगा फंड और देरी का क्या पड़ेगा असर।

Retirement Planning Tips: नौकरी शुरू होते ही घर, गाड़ी, बच्चों की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए बचत की चिंता सताने लगती है। ऐसे में रिटायरमेंट के लिए निवेश अक्सर टलता रहता है। कई लोग सोचते हैं कि अभी उम्र ही क्या हुई है, कुछ साल बाद पैसा जमा करना शुरू करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निवेश शुरू करने में 5 या 10 साल की देरी आपके रिटायरमेंट फंड पर कितना बड़ा असर डाल सकती है? दरअसल, यहां सबसे बड़ी भूमिका आपकी कमाई से ज्यादा समय और कंपाउंडिंग की होती है।

25 साल की उम्र में ₹5,000 की SIP से कितना बनेगा फंड?

मान लीजिए आप 25 साल की उम्र में हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू करते हैं और 60 साल तक निवेश जारी रखते हैं। अगर सालाना 10% रिटर्न मिलने की काल्पनिक दर मानें, तो आपका कुल निवेश ₹21 लाख होगा और अनुमानित फंड करीब ₹1.90 करोड़ पहुंच सकता है। अब यही निवेश अलग-अलग उम्र में शुरू करने पर तस्वीर बदल जाती है।

निवेश शुरू करने की उम्र60 साल तक अनुमानित फंड
25 साल₹1.90 करोड़
30 साल₹1.13 करोड़
35 साल₹66.34 लाख
40 साल₹37.97 लाख

यह गणना 10% सालाना अनुमानित रिटर्न और हर महीने के अंत में निवेश के आधार पर है। म्यूचुअल फंड में रिटर्न की गारंटी नहीं होती।

ये भी पढ़ें- Government Employee Death Benefits: सरकारी कर्मचारी की मौत हो जाए तो परिवार को क्या-क्या मिलता है? जानें पेंशन से ग्रेच्युटी तक, नए नियम

1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कितनी SIP करनी होगी?

अगर आपका लक्ष्य 60 साल की उम्र तक ₹1 करोड़ जमा करना है, तो निवेश शुरू करने की उम्र के हिसाब से हर महीने की रकम भी बदल जाएगी।

  • 25 साल की उम्र में: करीब ₹2,634
  • 30 साल की उम्र में: करीब ₹4,424
  • 35 साल की उम्र में: करीब ₹7,537
  • 40 साल की उम्र में: करीब ₹13,169

यानी 25 की जगह 40 साल में निवेश शुरू करने पर हर महीने करीब पांच गुना रकम लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Side Income Ideas: नौकरी के साथ रोज सिर्फ 2 घंटे करें ये 3 काम, हर महीने खाते में आएंगे ₹25,000!

क्या सिर्फ SIP शुरू करना काफी है?

नहीं। रिटायरमेंट प्लानिंग में महंगाई को भी ध्यान में रखना जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर महंगाई औसतन 5% सालाना रहती है, तो आज के ₹1 करोड़ की खरीदारी क्षमता 35 साल बाद लगभग ₹18.13 लाख के बराबर रह जाएगी। इसलिए निवेश का लक्ष्य तय करते समय भविष्य के खर्च, मेडिकल जरूरतों और मौजूदा बचत को भी जोड़ें। EPF और NPS जैसी योजनाओं में जमा रकम को भी अपने रिटायरमेंट फंड का हिस्सा मानें।

सबसे जरूरी बात: रिटायरमेंट के लिए कोई एक सही उम्र तय नहीं है। 25 साल में शुरुआत करना फायदेमंद है, लेकिन 35 या 40 की उम्र में भी निवेश शुरू करना बेहतर है। अपनी क्षमता के मुताबिक SIP चुनें और आमदनी बढ़ने पर निवेश भी धीरे-धीरे बढ़ाएं। जल्दी शुरुआत के साथ नियमित निवेश ही मजबूत रिटायरमेंट फंड बनाने की बेहतर रणनीति है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Silver Price: क्या आ गया सोना खरीदने का सही समय? जानें हफ्तेभर में कितना टूटा सोना-चांदी
Gold Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार नौवें दिन भारी गिरावट, जानिए 4 बड़े कारण