
नई दिल्लीः सोने-चांदी में गुरुवार को तेजी आई है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 16 जून 2022 को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (Gold Silver price in India) देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने (24 Carat Gold) का भाव 0.49 फीसदी प्रति 10 ग्राम चढ़ गया। वहीं चांदी की कीमत 0.75 फीसदी प्रति किलोग्राम बढ़ गई। शुक्रवार को सोना एक महीने के उच्च स्तर 51,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना सपाट 1,832.30 डॉलर प्रति औंस रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरी कीमतें
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से डॉलर में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें गिरी है। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी फिसलकर 1,831.63 डॉलर प्रति औंस हो गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.8 फीसदी बढ़कर 1,833.40 डॉलर प्रति औंस रहा। गुरुवार के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दाम 249 रुपए चढ़कर 50,687 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 453 रुपए या 0.75 फीसदी बढ़कर 61,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) |
| दिल्ली | 47,580 | 51,900 |
| मुंबई | 47,550 | 51,870 |
| चेन्नई | 47,650 | 51,980 |
| कोलकाता | 47,580 | 51,900 |
| हैदराबाद | 47,580 | 51,900 |
| बेंगलुरु | 47,580 | 51,900 |
| केरल | 47,580 | 51,900 |
| अहमदाबाद | 47,550 | 51,870 |
कैरेट के हिसाब से बना होता है हॉल मार्क
बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
यह भी पढ़ें- रसोई गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा- अब 1450 की जगह देने होंगे इतने रुपए, 16 जून से होगा लागू
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News