FD Investors के लिए अच्छी खबर, इन तीन बैंकों ने Fixed Deposit पर ब्याज दर बढ़ाई

8 अप्रैल, 2022 को आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में रेपो और रिवर्स रेपो दरों को फिर से अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया है। परिणामस्वरूप, बैंकों ने फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है।

Saurabh Sharma | Published : Apr 13, 2022 7:32 AM IST / Updated: Apr 13 2022, 03:06 PM IST

बिजनेस डेस्क। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 8 अप्रैल, 2022 को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में रेपो और रिवर्स रेपो दरों को फिर से अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से बैंकों ने फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंकों ने हाल ही में एफडी दरों में बढ़ोतरी की है। आइए आपको भी बताते हैं कि विभिन्न टेन्योर में ये तीनों बैंक कितनी कमाई करा रहे हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी की दरें बढ़ाईं
कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की राशि के लिए विभिन्न अवधि की एफडी दरों में वृद्धि की है। कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 12 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 2.50 % से 5.60 % तक की ब्याज दर दे रहा है।

7 - 14 दिन 2.50 %
15 - 30 दिन 2.50 %
31 - 45 दिन 2.75 %
46 - 90 दिन 2.75 %
91 - 120 दिन 3 %
121 - 179 दिन 3.50 %
180 दिन 4.50 %
181 दिन से 269 दिन 4.50 %
270 दिन 4.50 %
271 दिन से 363 दिन 4.50 %
364 दिन 4.75 %
365 दिन से 389 दिन 5.10 %
390 दिन (12 महीने 25 दिन) 5.2 %
391 दिन - 23 महीने से कम 5.2 %
23 महीने 5.25 %
23 महीने 1 दिन- 2 साल से कम 5.25 %
2 साल- 3 साल से कम 5.3 %
3 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष से कम 5.45 %
4 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष से कम 5.50 %
5 वर्ष और उससे अधिक और 10 वर्ष सहित 5.60 %

एचडीएफसी बैंक ने बढ़ाई एफडी दरें
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने कुछ टेन्योर पर 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। नई फिक्स्ड डिपोजिट दरें 6 अप्रैल 2022 से प्रभावी हैं। एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7 दिनों से दस वर्षों में मेच्योर होने वाली डिपोजिट राशि पर 2.50 % से 5.60 % ब्याज दर प्रदान करता है।

7 - 14 दिन 2.50 %
15 - 29 दिन 2.50 %
30 - 45 दिन 3 %
61 - 90 दिन 3 %
91 दिन - 6 महीने 3.5 %
6 महीने 1 दिन - 9 महीने 4.4 %
9 महीने 1 दिन <1 साल 4.4 %
1 साल - 5.10 %
1 साल 1 दिन - 2 साल 5.10 %
2 साल 1 दिन - 3 साल 5.20 %
3 साल 1 दिन- 5 साल 5.45 %
5 साल 1 दिन - 10 साल 5.60 %

यह भी पढ़ेंः- इस बैंक ने Fixed deposit की ब्याज दरों में की भारी कटौती, यहां जानिए फ्रेश रेट्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी रेट
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 2 करोड़ रुपए से कम की जमा राशि के लिए 22 मार्च से फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इस संशोधन के बाद, बैंक ऑफ बड़ौदा की नवीनतम एफडी ब्याज दरें 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच मेच्योर के लिए 2.80 फीसदी से 5.55 फीसदी तक हैं।

7 दिन से 14 दिन 2.80 %
15 दिन से 45 दिन 2.80 %
46 दिन से 90 दिन 3.70 %
91 दिन से 180 दिन 3.70 %
181 दिन से 270 दिन 4.30 %
271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम 4.40 %
1 वर्ष 5.00 %
1 वर्ष से ऊपर 400 दिन 5.20 %
400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक 5.20 %
2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक 5.20 %
3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक 5.35 %
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक 5.35 %
10 वर्ष से अधिक (एमएसीटी/एमएकैड फीसदी के लिए)
केवल न्यायालय आदेश योजनाएं) 5.10 %

Share this article
click me!