HCL Tech Share में 'लोअर सर्किट' जैसी नौबत! एक झटके में 9% टूटा शेयर, इन 10 स्टॉक्स ने भी डुबोये पैसे

Published : Apr 22, 2026, 10:23 AM IST

Top 10 Losers Today: शेयर बाजार में आज बुधवार का दिन फिर गिरावट लेकर आया। सेंसेक्स 764 और निफ्टी 199 अंक से ज्यादा फिसल गए। सबसे बुरा हाल IT दिग्गज HCL Tech का हुआ, जिसकी गिरावट देख हाथ-पांव फूल गए। देखें निफ्टी-50 के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट... 

PREV
15

HCL Tech Share: 9% की भारी गिरावट

आज की सबसे बड़ी खबर यही शेयर है। HCL Tech का भाव करीब 8.80% गिरकर 1,314 रुपए के करीब आ गया। कल तक जो शेयर 1,441 पर था, वो आज औंधे मुंह गिरा है।

Tech Mahindra Share: IT सेक्टर का दूसरा झटका

HCL के साथ-साथ टेक महिंद्रा में भी भारी बिकवाली देखी गई। यह शेयर सुबह 10 बजे तक 2.41% टूटकर 1,464 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों ने इसकी कमर तोड़ दी है।

25

Infosys Share: दिग्गज भी नहीं बच पाया

इंफोसिस जैसे बड़े शेयर में भी 2.22% की कमजोरी दर्ज की गई। मुनाफावसूली के चक्कर में निवेशकों ने इस शेयर से दूरी बनाना ही बेहतर समझा, जिससे भाव गिरकर 1,284 रुपए पर आ गया।

BEL Share: डिफेंस स्टॉक पर भी प्रेशर

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) में भी आज गिरावट का दौर रहा। यह शेयर 1.35% नीचे गिरकर 445 रुपए के पास आ गया है। ऊपर के लेवल पर लोगों ने प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया है।

35

ICICI Bank Share: बैंकिंग सेक्टर में हलचल

सिर्फ IT ही नहीं, बैंकिंग दिग्गज ICICI Bank भी आज बाजार को सहारा नहीं दे सका। शेयर 1.34% गिरकर 1,369 रुपए पर आ गया। बैंकिंग इंडेक्स पर इसका बड़ा दबाव देखने को मिल रहा है।

TCS Share: सबसे बड़ी IT कंपनी का शेयर भी लहूलुहान

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS भी गिरावट से नहीं बच सकी। शेयर 1.33% गिरकर 2,575 रुपए के करीब पहुंच गया। IT सेक्टर में मची इस 'भगदड़' ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है।

45

ITC Share: सिगरेट टू FMCG दिग्गज भी ढीला

ITC के शेयर में आज 1.02% की सुस्ती रही। डिफेंसिव स्टॉक माने जाने के बावजूद आज यह 306 रुपए के लेवल पर फिसल गया है।

L&T Share: कंस्ट्रक्शन किंग भी गिरा

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी L&T (Larsen & Toubro) का शेयर भी आज 1.00% टूट गया। 4,075 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले आज यह 4,034 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

55

Kotak Bank Share: प्राइवेट बैंकिंग में सुस्ती

कोटक महिंद्रा बैंक के निवेशकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहा। शेयर 0.85% की गिरावट के साथ 378 रुपए के आसपास बना हुआ है।

Eicher Motors Share: ऑटो सेक्टर पर भी लगा ब्रेक

रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के शेयर में 0.80% की गिरावट आई। यह आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर रहा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है, जो सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं। यह किसी भी प्रकार की 'खरीदने' या 'बेचने' की सलाह (Stock Recommendation) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले खुद रिसर्च जरूर करें और अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI Registered Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories