जॉब जाने का डर? आज से ही तैयार करें ये 6 महीने वाला 'बैकअप प्लान'

Published : Apr 21, 2026, 07:04 PM IST

Emergency Fund Tips: आजकल मार्केट का हाल देखकर हर किसी में एक डर जरूर रहता है, 'अगर कल नौकरी नहीं रही तो क्या होगा?' इसे खत्म करने का एक असरदार तरीका इमरजेंसी फंड है। अगर 6 महीने का बैकअप है, तो नौकरी जाने पर आप टूटेंगे नहीं। जानिए इसे कैसे बनाएं। 

PREV
15

इमरजेंसी फंड क्या होता है?

इमरजेंसी फंड का मतलब है वह पैसा जिसे आप सिर्फ और सिर्फ मुसीबत के वक्त के लिए बचाकर रखते हैं। यह पैसा आपके लग्जरी शौक या शॉपिंग के लिए नहीं होता है। इसका असली काम तब शुरू होता है जब अचानक इनकम बंद हो जाए या कोई बड़ा मेडिकल खर्च सामने आ जाए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपके पास कम से कम इतना पैसा अलग होना चाहिए कि बिना सैलरी के भी आपका घर 6 महीने तक आराम से चल सके।

25

इमरजेंसी फंड तैयार करने का स्टेप 1

सबसे पहले एक डायरी उठाएं और अपने महीनेभर के उन खर्चों को लिखें जिनके बिना गुजारा मुमकिन नहीं है। इसमें आपका घर का राशन, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की फीस, मोबाइल-इंटरनेट का रिचार्ज और आपकी EMI शामिल होनी चाहिए। मान लीजिए आपका यह जरूरी खर्च 30,000 रुपए महीना है, तो 6 महीने के हिसाब से आपको 1,80,000 रुपए का फंड तैयार करना होगा।

35

स्टेप 2: बचत की शुरुआत छोटे कदम से करें

अक्सर लोग सोचते हैं कि एक साथ इतनी बड़ी रकम कहां से आएगी? सच तो यह है कि इसे एक दिन में नहीं बनाना है। अपनी हर महीने की सैलरी में से एक हिस्सा (जैसे 10% या 20%) सबसे पहले इमरजेंसी फंड के नाम पर अलग कर दें। इसे 'खुद को पेमेंट करना' समझें। धीरे-धीरे बूंद-बूंद से यह घड़ा भर जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा।

45

स्टेप 3: फालतू खर्चों पर ब्रेक लगाएं

6 महीने का फंड जल्दी तैयार करना है, तो कुछ समय के लिए गैर-जरूरी खर्चों को कम करना होगा। बाहर खाना, हर हफ्ते मूवी देखना या बिना जरूरत सेल के चक्कर में शॉपिंग करना, इन चीजों पर लगाम लगाकर आप महीने के 2 से 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा बचा सकते हैं। याद रखिए, आज की थोड़ी सी कटौती कल की बहुत बड़ी राहत बनेगी।

55

स्टेप 4: इस पैसे को रखना कहां है?

इमरजेंसी फंड ऐसी जगह होना चाहिए जहां से आप इसे जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाल सकें। इसके लिए आप एक अलग सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं या फिर लिक्विड फंड (Mutual Funds) और FD (Fixed Deposit) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान यह रखना है कि इस पैसे पर आपको थोड़ा बहुत ब्याज भी मिलता रहे और यह आपके रेगुलर खर्च वाले खाते से दूर रहे ताकि आप इसे गलती से खर्च न कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइज (वित्तीय सलाह) नहीं है। यहां बताए गए आंकड़े और तरीके सामान्य परिस्थितियों पर आधारित हैं, व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार इनमें बदलाव संभव है। निवेश या बचत से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories