
HDFC Bank New Rule 2027: सुबह की चाय पीनी हो, ऑफिस जाने के लिए ऑटो करना हो या शाम को सब्जी खरीदनी हो, आजकल हम हर छोटे-बड़े खर्च के लिए झट से मोबाइल निकालकर UPI स्कैन कर देते हैं। जैसे ही पैसा कटता है, फोन की स्क्रीन पर बैंक का मैसेज आ जाता है और हमें तसल्ली हो जाती है कि पेमेंट हो गया और खाते में कितना बैलेंस बचा है। लेकिन अगर आपका खाता HDFC बैंक में है, तो 1 जनवरी 2027 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब ₹500 या उससे कम के किसी भी UPI पेमेंट पर आपके फोन पर बैंक की तरफ से SMS नहीं आएगा। बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को मैसेज और नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, ईमेल पर ये मैसेज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आपका ईमेल अपडेट नहीं है या खाते से नहीं जुड़ा है, तो आइए जानते हैं इसका ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रॉसेस...
ये बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइंस के तहत हो रहा है। आरबीआई ने सभी बैंकों को ये छूट दी है कि वे ₹500 तक के छोटे डिजिटल लेनदेन पर SMS भेजें या नहीं, ये खुद तय कर सकते हैं। इसी नियम के तहत 1 जनवरी 2027 से अगर आप HDFC बैंक के खाते से ₹50, ₹200 या ₹500 तक का कोई भी UPI पेमेंट करते हैं, तो आपके मोबाइल पर बैंक की तरफ से SMS अलर्ट नहीं आएगा। हालांकि, ₹500 से ज्यादा के हर पेमेंट पर पहले की तरह SMS आता रहेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि रकम चाहे कितनी भी छोटी या बड़ी हो, हर UPI ट्रांजैक्शन का अलर्ट आपकी रजिस्टर्ड Email ID पर लगातार भेजा जाता रहेगा। इसके अलावा, फोन सेटिंग के हिसाब से बैंक ऐप के पुश नोटिफिकेशन भी मिलते रहेंगे।
अगर आपका फोन साइलेंट रहता है या आप छोटे पेमेंट का हिसाब रखते हैं, तो SMS बंद होने से थोड़ी उलझन हो सकती है। इसका तरीका है आपकी ईमेल आईडी। HDFC बैंक ने साफ कर दिया है कि रकम चाहे ₹10 हो या ₹10,000, हर UPI ट्रांजैक्शन का अलर्ट आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर तुरंत भेजा जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आपके बैंक खाते में वही ईमेल आईडी जुड़ी हो, जिसे आप रोज अपने मोबाइल में चेक करते हैं।
जो लोग ऑनलाइन तरीका इस्तेमाल नहीं कर पाते, वे अपनी नजदीकी HDFC ब्रांच जा सकते हैं। वहां आपको Customer Request Form भरना होगा और साथ में अपनी एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-हस्ताक्षरित) फोटोकॉपी जमा करनी होगी। ब्रांच से रसीद (Acknowledgement Slip) लेना न भूलें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल HDFC Bank द्वारा जारी आधिकारिक ग्राहक सूचना और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस पर आधारित है। बैंकिंग नियमों और डिजिटल प्रक्रियाओं में समय-समय पर बदलाव संभव है। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या अधिक जानकारी के लिए ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (www.hdfc.bank.in) या कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।