
नई दिल्ली. जापान की दिग्गज टू व्टीलर निर्माता होंडा आज Honda CB Shine SP 125 के बीएस-6 को लॉन्च करेगी। सितंबर में होंडा ने Honda Activa 125 बीएस-6 मॉडल लॉन्च किया था। Honda CB Shine SP 125 मॉडल की कीमत 70,000 रुपए ( Ex-shoroom Delhi) रखी गई है। दरअसल देश में अगले साल 1 अप्रैल 2020 से बीएस-6 नियमों लागू किया जाएगा।
नए फीचर्स
कंपनी के डॉक्यूमेंट के मुताबिक नई बीएस-6 HONDA CB SHINE SP के 124 सीसी इंजन से 7,500rpm पर 10.7bhp की शक्ति पैदा करेगा। CB SHINE SP 5,500rpm पर 10.3nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। नई CB SHINE में LED लाइट के साथ आ रही है। Honda CB Shine SP 125 पहले की तुलना में 13 mm लंबा, 23 mm चौड़ा और 18 mm बड़ा होगा।
कीमत
बीएस-6 की कीमत पूराने Honda CB Shine SP से ज्यादा होगी। जो करीब 70,000 रुपए हो सकती है। वहीं डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 77,000 रुपए होगी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News