EPFO Balance Check: बिना इंटरनेट सिर्फ 5 सेकंड में देखें PF बैलेंस! ये रहे 4 सिंपल तरीके

Published : Jun 02, 2026, 12:26 PM IST
EPFO Balance

सार

How to Check PF Balance Offline: क्या बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है? मिस्ड कॉल देकर कैसे पता करें कि पीएफ अकाउंट में कितना पैसा है? SMS से बैलेंस मंगाने का सबसे सिंपल तरीका क्या है?

PF Balance Check without Internet: क्या आप भी अपना पीएफ बैलेंस चेक करना चाह रहे हैं? लेकिन दिक्कत ये है कि आपके फोन का डेटा पैक खत्म हो चुका है या फिर आपके पास कोई बड़ा टचस्क्रीन वाला स्मार्टफोन नहीं है। अब आपको लग रहा होगा कि उमंग ऐप (Umang App) या EPFO की वेबसाइट खोले बिना बैलेंस कैसे पता चलेगा? परेशान होने की जरुरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए बहुत ही धांसू इंतजाम कर रखा है। आप बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन,अपने जेब में रखे छोटे वाले कीपैड फोन से भी सिर्फ 5 सेकंड में अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। आइए देखते हैं 4 सबसे आसान तरीके..

PF चेक करने का तरीका 1: सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता चलेगा पीएफ बैलेंस

अगर आपके पास कोई भी नॉर्मल फोन है, तो यह तरीका आपके लिए जैकपॉट है। इसके लिए आपको ₹1 भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। अपने पीएफ अकाउंट से लिंक (रजिस्टर्ड) मोबाइल नंबर से 09966044425 इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें। नंबर डायल करते ही दो रिंग जाएगी और फोन अपने आप कट जाएगा। इसके ठीक 5 सेकंड के अंदर आपके फोन पर एक मैसेज (SMS) आएगा, जिसमें आपका नाम, UAN नंबर और आपके खाते में पड़ा कुल बैलेंस साफ-साफ लिखा होगा।

PF चेक करने का तरीका 2: एक छोटा सा SMS भेजिए और बैलेंस पाइए

अगर किसी वजह से मिस्ड कॉल वाला नंबर बिजी आ रहा है, तो आप एक नॉर्मल मैसेज भेजकर भी अपना पीएफ बैलेंस मंगवा सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN ENG टाइप करें। इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो 'ENG' की जगह 'HIN' लिख दें (जैसे- EPFOHO UAN HIN)। आपको अपनी भाषा में बैलेंस की पूरी डिटेल मिल जाएगी।

PF चेक करने का तरीका 3: बिना इंटरनेट वाला USID कोड 

क्या आप जानते हैं कि जैसे हम बिना इंटरनेट के बैंक बैलेंस चेक करने के लिए कोड डायल करते हैं, वैसे ही पीएफ के लिए भी एक सिस्टम है? अपने फोन से *99# डायल करें। स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा। वहां अपना UAN नंबर डालें। इसके बाद आपके सामने आपका पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर ही फ्लैश हो जाएगा। इसके लिए न तो डेटा चालू करना है और न ही वाई-फाई ढूंढना है।

PF चेक करने का तरीका 4: आपके ऑफिस का HR डिपार्टमेंट

अगर ऊपर दिए गए तीनों तरीकों में आपका मोबाइल नंबर लिंक न होने की वजह से दिक्कत आ रही है, तो सबसे सिंपल और नो-टेंशन तरीका है आपके ऑफिस का एचआर। हर महीने कंपनी जो पीएफ जमा करती है, उसकी एक ईसीआर शीट एचआर के पास होती है। आप उनसे अपनी पीएफ स्लिप मांग सकते हैं। वह बिना किसी इंटरनेट या ऐप के आपको प्रिंट निकालकर दे देंगे कि आपके खाते में इस समय कितना फंड मौजूद है।

पीएफ बैलेंस की जानकारी इन 2 चीजों के बिना नहीं मिलेगी

  1. आपका UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिवेट होना चाहिए।
  2. आपका वही मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए जो आपके पीएफ अकाउंट और आधार कार्ड से लिंक है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल पंप स्कैम अलर्ट: क्या 100, 200 या 500 रुपये के राउंड फिगर में तेल डलवाने से लगता है चूना?
पेट्रोल पंप पर भीड़ है या नहीं? बिना घर से निकले सिर्फ 2 मिनट में पता करें, जानें ट्रिक