पेट्रोल पंप पर भीड़ है या नहीं? बिना घर से निकले सिर्फ 2 मिनट में पता करें, जानें ट्रिक

Published : Jun 02, 2026, 11:13 AM IST
Petrol Pump

सार

How to Check Petrol Pump Rush Live Status: घर बैठे कैसे पता करें कि पेट्रोल पंप पर भीड़ है या नहीं? क्या मोबाइल से कोई ऐसा जुगाड़ है कि आसानी से भीड़ का अंदाजा लगाया जा सके? अगर ऑनलाइन कंफर्म न हो पाए, तो भीड़ जानने का दूसरा तरीका क्या है? पेट्रोल पंप पर लाइन से बचने के लिए कौन-सी सबसे बड़ी गलती नहीं करनी चाहिए? 

Petrol Pump Live Status: आप घर से निकलते हैं, धूप तेज है और गाड़ी में फ्यूल इंडिकेटर ब्लिंक कर रहा है। आप सोचते हैं, 'चलो, पास वाले पेट्रोल पंप से फटाफट तेल डलवा लेता हूं।' लेकिन जैसे ही आप वहां पहुंचते हैं, गाड़ियों का ऐसा रेला लगा है कि देखकर ही पसीना आ जाए। अब आपके पास दो ही रास्ते हैं या तो उस लंबी लाइन में खड़े होकर अपना टाइम बर्बाद करें या बिना तेल डलवाए रिस्क लेकर आगे बढ़ जाएं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको घर से निकलने से पहले ही ये पता चल सकता है कि किस पेट्रोल पंप पर भीड़ है और कौन सा खाली पड़ा है? आपके स्मार्टफोन में एक ऐसा कमाल का टूल है, जो लाइव स्टेटस बता देता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका सही इस्तेमाल नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं बिना घर से निकले पेट्रोल पंप की भीड़ चेक करने का एकदम आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...

पेट्रोल पंप का लाइव स्टेटस कैसे देखें?

गूगल मैप्स (Google Maps) से सिर्फ रास्ता ढूंढने के लिए नहीं है, यह पेट्रोल पंप का लाइव हाल भी बताता है। इसके लिए सिर्फ कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करना पड़ता है। इससे आप सही पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जल्दी तेल डलवा सकते हैं।

Google Maps से पेट्रोल पंप का लाइव स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप को खोलें।
  • ऊपर दिए गए सर्च बार में टाइप करें 'Petrol Pump Near Me' या अपने किसी पसंदीदा पेट्रोल पंप का नाम लिखें।
  • जैसे ही आपके सामने आस-पास के पेट्रोल पंप्स की लिस्ट आए, आप जिस पंप पर जाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • अब उस पेट्रोल पंप का पूरा पेज खुल जाएगा। इस पेज को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  • नीचे आपको एक ग्राफ दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा 'Popular Times'।
  • इस ग्राफ पर एक पर्पल (बैंगनी) या रेड (लाल) रंग का लाइव बार दिखाई देगा, जिसके ऊपर लिखा होगा 'Live'।
  • अगर वह लाइव बार बाकी दिनों के नॉर्मल ग्राफ से बहुत ऊपर जा रहा है, तो समझ जाइए कि इस समय वहां भयंकर भीड़ है।
  • अगर बार छोटा है, तो मतलब रास्ता साफ है। तुरंत गाड़ी उठाइए और निकल जाइए।

पेट्रोल पंप पर भीड़ चेक करने के 2 और तरीके

1. Google Maps पर 'Live Traffic' देखें

अगर पेट्रोल पंप के ठीक सामने वाली सड़क मैप पर गहरे लाल (Dark Red) रंग की दिख रही है, तो इसका मतलब है कि वहाँ गाड़ियों का जाम लगा है। और पेट्रोल पंप के बाहर जाम का सीधा मतलब, अंदर लंबी लाइन है।

2. अपने लोकल वॉट्सऐप ग्रुप्स पर नजर रखें

आजकल किसी भी शहर या सोसायटी में पेट्रोल की किल्लत या हड़ताल होती है, तो लोग तुरंत ग्रुप्स पर फोटो या मैसेज डाल देते हैं कि 'फलाने पंप पर लाइन छोटी है, वहां चले जाओ।' पैनिक के समय यह मिडिल क्लास नेटवर्क सबसे तेज काम करता है।

पेट्रोल पंप पर जाने से पहले इन 3 गलतियों से बचें

  1. हमेशा घर से पैर बाहर निकालने से पहले 10 सेकंड का समय निकालकर लाइव स्टेटस चेक करने की आदत डालें।
  2. अगर आपके सबसे पास वाले पंप पर भीड़ दिख रही है, तो तुरंत मैप पर 1 किलोमीटर दूर वाले दूसरे पंप का स्टेटस चेक करें। कई बार थोड़ा आगे जाने पर पंप बिल्कुल खाली मिल जाता है।
  3. सुबह 9 से 11 और शाम 6 से 8 बजे के बीच तो बिना चेक किए कभी मत जाइए, क्योंकि यह ऑफिस और कॉलेज वाली पब्लिक का टाइम होता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें बताया गया तरीका गूगल मैप्स (Google Maps) के लाइव ट्रैफिक और एल्गोरिदम डेटा पर आधारित है। कई बार स्थानीय तकनीकी दिक्कतों, अचानक हुई हड़ताल, इंटरनेट या वीआईपी मूवमेंट की वजह से मैप का लाइव स्टेटस और पेट्रोल पंप की असली स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए घर से निकलते समय अपने हिसाब से इनका यूज करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल पंप पर 'जीरो' देखने के अलावा तेल डलवाते समय इन 3 चालाकियों को पकड़ें, नहीं तो लग जाएगा फटका
पेट्रोल पंप की लंबी लाइनों से बचना है? इस टाइम जाएंगे तो तुरंत मिलेगा तेल!