
Government Scheme for LPG Gas Cylinder: महंगे गैस सिलेंडर के दौर में अगर कोई आपसे कहे कि कुछ लोगों को LPG सिलेंडर सिर्फ ₹613 में मिल रहा है, तो क्या आप यकीन करेंगे? देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक ऐसी सरकारी सुविधा है, जिसके तहत सिलेंडर सिर्फ ₹613 में मिल रहा है। लेकिन क्या यह फायदा हर किसी को मिल सकता है? आखिर इसके नियम क्या हैं और आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको यह सस्ता सिलेंडर मिलेगा या नहीं? आइए बिल्कुल आसान तरीके से समझते हैं...
देश की करोड़ों महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस सिलेंडर पर अतिरिक्त राहत पा रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और रसोई में साफ ईंधन उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को LPG कनेक्शन दिया जाता है। योजना के तहत करोड़ों परिवारों को लाभ मिल चुका है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG सिलेंडर पर अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है। केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए भी ₹300 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है। यह लाभ साल में अधिकतम 9 रिफिल तक दिया जाता है। इसी वजह से कई शहरों में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए प्रभावी कीमत करीब ₹613 तक पहुंच जाती है, जबकि सामान्य ग्राहक इससे ज्यादा भुगतान करते हैं।
अगर आपके परिवार में पहले से LPG कनेक्शन नहीं है और आप सरकार की तरफ से तय पात्रता कैटेगरी में आते हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं। सामान्य तौर पर लाभार्थी महिला होनी चाहिए और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़ा होना चाहिए।
BPL परिवार
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवार
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) परिवार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े पात्र परिवार
अन्य पात्र गरीब परिवार
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करते समय कौन से दस्तावेज चाहिए?
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक खाता डिटेल्स
मोबाइल नंबर
निवास प्रमाण पत्र
नया LPG कनेक्शन
सिलेंडर और रेगुलेटर पर सुरक्षा जमा से राहत
उज्ज्वला 2.0 के तहत पहले रिफिल और चूल्हे की सुविधा
सिलेंडर पर अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ
धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में कमी
सरकार और तेल कंपनियां LPG सब्सिडी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए e-KYC पर जोर दे रही हैं। कई मामलों में e-KYC पूरा नहीं होने पर सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आप पहले से उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, तो अपनी KYC स्थिति जरूर जांच लें।
अगर आप पात्र हैं, तो नजदीकी गैस एजेंसी या उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच होती है और पात्र पाए जाने पर कनेक्शन जारी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- LPG Price: भारत में पाकिस्तान-नेपाल से सस्ता सिलेंडर, जानें पड़ोसी देशों में रेट
इसे भी पढ़ें- LPG Alert: सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।