PAN-Aadhaar Link: इन 6 स्टेप्स को फॉलों कर आसानी से अपने पैन से लिंक करें आधार कार्ड

पैन (PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar) हमारे वो आईडी प्रूफ हैं, जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। बता दें कि अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Ganesh Mishra | Published : Dec 25, 2022 2:40 PM IST

PAN-Aadhaar Link Process: पैन (PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar) हमारे वो आईडी प्रूफ हैं, जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। बता दें कि अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आयकर विभाग (Income Tax department) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अगर मार्च के आखिर तक किसी शख्स का पैन और आधार लिंक नहीं होते तो उसका 1 अप्रैल, 2023 से पैनकार्ड काम करना बंद कर देगा। अगर आप भी इस मुसीबत से बचना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

घर बैठे पैन को आधार से ऐसे करें लिंक : 
पैन को आधार से लिंक करना बहुत आसान है। इसके लिए आप चाहें तो ऑनलाइन भी इस प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह दोनों को लिंक किया जा सकता है।
स्टेप 1- सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद होमपेज पर लेफ्ट हैंड साइड पर आपको Quick Links का ऑप्शन मिलेगा। इस लिंक के नीचे सेकंड ऑप्शन पर लिखे Link Aadhaar पर क्लिक करें। 
- इसके बाद सबसे ऊपर Click here दिखेगा। अगर आप पहले ही अपना पैन आधार से लिंक कर चुके हैं, तो उसका स्टेटस इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। 
- अब अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो  Click here के नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और कैप्चा टाइप करें। 
- इसके बाद Link Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
- इस पर क्लिक करने के बाद आपका पैन और आधार आपस में लिंक हो जाएगा। 

मोबाइल से SMS के जरिए भी कर सकते हैं लिंक : 
आप चाहें तो मोबाइल से SMS करके भी पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। आयकर विभाग के मुताबिक, इसके लिए आपको 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर आधार को पैन से लिंक करना होगा। मान लीजिए कि आपका आधार नंबर 111122223333 और पैन कार्ड नंबर ABCDE1234F है। इन दोनों को आपस में लिंक करवाने के लिए आपको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UIDPAN 111122223333 ABCDE1234F लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आपको इसका स्टेटस पता चल जाएगा। 

10 साल पुराना है आपका आधार तो जरूर कर लें यह काम, Aadhaar को अपडेट करने के लिए UIDAI ने दिया आदेश

PAN कार्ड सेंटर जाकर भी करा सकते हैं लिंक : 
इसके अलावा पैन को आधार से लिंक करने का तीसरा ऑप्शन ये है कि आप सीधे पैन सेंटर जाकर भी दोनों को एक-दूसरे से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ फीस के साथ ही पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। आपके शहर में नजदीकी पैन सेंटर कहां है, इसका पता tin-nsdl.com/pan-center.html पर जाकर ढूंढ सकते हैं। यहां आपको अपने राज्य और शहर के बाद नजदीकी क्षेत्र का नाम दर्ज करना होगा। 

पैन-आधार लिंक करने से पहले ध्यान रखें ये बात : 
बता दें कि पैन को आधार से लिंक करते वक्त वही नाम भरें, जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है। अगर आधार में नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई परेशानी है तो UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर करेक्ट करवा लें। आधार और पैन कार्ड की जानकारी में डिफरेंस हुआ तो पैन आधार से लिंक नहीं हो पाएगा। 

ये भी देखें : 

एयरटेल सिर्फ इतने रुपए के रिचार्ज में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें इसी रेंज में क्या है जियो का प्लान

Read more Articles on
Share this article
click me!