1 करोड़ कमाया तो घर कितना आया? भारत vs विदेश का फर्क आपको चौंका देगा

Published : Apr 18, 2026, 07:14 PM IST

Income Tax on 1 Crore Salary: हर किसी का सपना होता है कि सालाना सैलरी 1 करोड़ रुपए हो। सुनकर ही अमीर वाली फीलिंग आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सैलरी 1 करोड़ है, तो बैंक अकाउंट में कितना पैसा आएगा? जानिए दुनिया में कहां कितना टैक्स लगता है.. 

PREV
15

भारत में ₹1 करोड़ की कमाई पर कितना टैक्स?

भारत में 1 करोड़ कमाने वालों को टैक्स, सरचार्ज और सेस मिलाकर करीब 30% से 42% तक का बोझ पड़ता है। सब काटकर हाथ में करीब ₹70 लाख ही बचते हैं। GST और पेट्रोल-डीजल पर टैक्स अलग से है।

25

दुबई और सऊदी अरब में कितना टैक्स लगता है?

दुनिया में कुछ देशों को 'टैक्स का स्वर्ग' कहा जाता है। दुबई (UAE), सऊदी अरब, कतर और कुवैत जैसे देशों में अगर आप 1 करोड़ कमाते हैं, तो पूरेआपके ही होते हैं। सरकार ₹1 भी नहीं काटती।

सिंगापुर: कम टैक्स और ज्यादा बचत

सिंगापुर में टैक्स का सिस्टम बहुत ही शानदार है। यहां अगर आपकी सालाना इनकम 1 करोड़ रुपए है, तो टैक्स काटकर आपके हाथ में करीब ₹79 लाख आते हैं।

35

बांग्लादेश: हमारे पड़ोसी देश का हाल

टैक्स बचाने के मामले में हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश भी काफी आगे है। यहां 1 करोड़ की सैलरी पाने वाले को टैक्स के बाद लगभग ₹76 लाख रुपए मिलते हैं।

अमेरिका में कितना टैक्स देना पड़ता है?

अगर आप अमेरिका जाकर 1 करोड़ कमाने का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए कि वहां भी टैक्स कम नहीं है। फेडरल और स्टेट टैक्स मिलाकर आपकी जेब में करीब ₹63 लाख ही आएंगे।

45

यूनाइटेड किंगडम (UK)

लंदन या यूके के दूसरे शहरों में काम करने वालों के लिए टैक्स की मार और भी ज्यादा है। यहां 1 करोड़ की सैलरी पाने वाले शख्स के हाथ में साल के आखिर में सिर्फ ₹54.9 लाख रुपए ही बचते हैं।

फ्रांस में कितना टैक्स?

दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने वाले देशों में फ्रांस टॉप पर हैं। यहां 1 करोड़ की सैलरी महज एक नंबर बनकर रह जाती है। यहां 1 करोड़ की कमाई पर करीब ₹45 लाख ही बचते हैं।

55

जापान का टैक्स सिस्टम

दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने वाले देशों में जापान का नंबर भी आता है। यहां 1 करोड़ की कमाई पर टैक्स देने के बाद सिर्फ ₹44 लाख ही हाथ में आते हैं। यानी आधी से ज्यादा कमाई कट जाती है।

सोर्स: SEBI रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और ट्रेडर सुनील गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये आंकड़े शेयर किए हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories