भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर, 481.54 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Published : Mar 06, 2020, 09:02 PM IST
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर,  481.54 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

सार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर बढ़कर 481.54 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर बढ़कर 481.54 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशीमुद्रा आस्तियों में वृद्धि से सकल भंडार बढ़ा है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.12 अरब डॉलर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 445.82 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं।

इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 10.2 लाख डॉलर बढ़कर 30.38 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.61 अरब डॉलर हो गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?