IREDA Share बना पैसा छापने वाली मशीन! 1 महीने में 27% रिटर्न, क्या अब भी है मौका? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Published : Apr 22, 2026, 05:04 PM IST

IREDA Share Target: सरकारी शेयर इरेडा ने आज ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों की चांदी हो गई। शेयर करीब 11% चढ़कर ₹142.85 के स्तर पर पहुंचा। एक महीने में ही इसने 27% का तगड़ा रिटर्न दिया है, लेकिन क्या अब इसमें पैसा लगाना सही रहेगा? जानिए एक्सपर्ट्स सलाह 

PREV
15

IREDA Share Price: कहां तक पहुंचा भाव?

बुधवार, 22 अप्रैल को इरेडा शेयर में जोरदार तेजी आई। एक समय यह स्टॉक करीब 11% की तेजी के साथ ₹142.85 के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार बंद होने पर यह ₹140.69 के भाव पर था। तब इसमें 9.18% का उछाल था।

25

इरेडा शेयर आखिर क्यों भाग रहा है?

इरेडा के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी के मजबूत आंकड़े हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने बिजनेस अपडेट में कुछ बड़ी बातें बताई हैं। कंपनी ने इस साल ₹34,946 करोड़ का लोन बांटा है, जो पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा है। कंपनी का कुल लोन बुक अब ₹93,000 करोड़ के पार पहुंच गया है। सीधा मतलब ये है कि रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) के क्षेत्र में कंपनी का दबदबा बढ़ रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 37% से ज्यादा बढ़ा है। जब कंपनी इतना पैसा कमाएगी, तो शेयर का भागना तो तय है!

35

IREDA Share Price Target: कहां तक जाएगा शेयर?

बाजार के बड़े जानकार अब इस शेयर को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मनी कंट्रोल वेबसाइट की एक खबर के अनुसार, Angel One और Anand Rathi जैसे दिग्गजों ने कुछ खास लेवल्स बताए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर ने अपनी 'गिरती हुई लकीर' (Trendline) को तोड़ दिया है। अब अगर यह शेयर ₹140 के ऊपर मजबूती से टिक जाता है, तो इसमें अगली बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगला टारगेट ₹144 से ₹150 तक का हो सकता है। अगर बाजार में उतार-चढ़ाव आता है, तो नीचे की तरफ ₹127 से ₹130 का लेवल एक मजबूत दीवार (Support) की तरह काम करेगा। यानी यहां तक गिरने पर फिर से खरीदारी की उम्मीद की जा सकती है।

45

IREDA Share में अब पैसा लगाना चाहिए या नहीं?

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इरेडा एक नवरत्न सरकारी कंपनी है जो भविष्य के बिजनेस (Renewable Energy) में है। शॉर्ट टर्म में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए एक्सपर्ट्स इसे अभी भी मजबूत मान रहे हैं। हालांकि, ₹140 का लेवल पार होने का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

55

इरेडा शेयर क्यों इतना दमदार?

कंपनी का काम: सौर और पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को पैसा (फाइनेंस) देना।

सरकारी भरोसा: इसमें सरकार की करीब 72% हिस्सेदारी है।

करेंट स्टेटस: शेयर अपने अहम स्तरों (EMA) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो पॉजिटिव संकेत है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की 'खरीदने' या 'बेचने' की सलाह (Buy or Sell Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories