PM Kisan: क्या आपके बैंक खाते में ऑन है ये एक सेटिंग? अगर नहीं, तो भूल जाइए 23वीं किस्त

Published : Apr 22, 2026, 01:38 PM IST

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जुलाई या अगस्त में आ सकती है। अगर आपको भी हर 4 महीने में ₹2000 का इंतजार रहता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। एक छोटी सी गलती से इस बार पैसा अटक सकता है। जानिए आपको क्या करना चाहिए... 

PREV
15

पीएम किसान का पैसा क्यों अटक सकता है?

अक्सर किसान भाई सोचते हैं कि पिछली बार पैसा आ गया था, तो इस बार भी आ ही जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है, इस बार भी किस्त पाने के लिए आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) का विकल्प 'ON' होना अनिवार्य है।

25

PM किसान योजना में DBT क्या है?

यह एक ऐसी सुविधा है, जिससे सरकारी पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे आपके बैंक खाते में पहुंचता है। अगर आपके खाते में यह सेटिंग बंद है, तो सरकार की तरफ से भेजा गया पैसा बैंक स्वीकार नहीं करेगा और आपकी किस्त 'फेल' हो जाएगी।

35

पीएम किसान की 23वीं किस्त किसे मिलेगी और किसे नहीं?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपके बैंक अकाउंट में DBT एक्टिव है, तो आपके पैसे आएंगे। लेकिन अगर DBT एक्टिव नहीं है, तो पैसे नहीं आएंगे। इसके लिए तुरंत बैंक जाकर सेटिंग ऑन करा लें।

45

DBT ऑन करके बैंक में जाकर क्या कहना है?

  • अगर आपको पक्का नहीं है कि आपका DBT ऑन है या नहीं, तो रिस्क न लें। तुरंत अपने उस बैंक में जाएं, जहां आपका पीएम किसान का पैसा आता है।
  • बैंक अधिकारी से मिलकर उन्हें बताएं कि आपको अपने खाते में DBT यानी आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) करवानी है।
  • बैंक आपको एक छोटा सा फॉर्म देगा। इसमें अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
  • बैंक आपसे बायोमेट्रिक (अंगूठा) या साइन के जरिए इसे वैरिफाई करने को कहेगा।
  • काम पूरा होने के 24-48 घंटों के भीतर आपके मोबाइल पर इसका कंफर्मेशन आ जाएगा।
55

PM Kisan: घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

  • आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें कि आपके अकाउंट में Aadhaar Bank Seeding Status में 'YES' लिखा है या 'NO'।
  • अगर वहां 'NO' दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि बैंक का चक्कर लगाना ही पड़ेगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories