Ladli Behna Yojana Status: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज खाते में 41वीं किस्त के ₹1500 आने वाले हैं। पैसा ट्रांसफर होने के बाद आपके खाते में आएं या नहीं, सिर्फ 2 मिनट में चेक कर सकती हैं। जानिए पूरी प्रॉसेस...
आज 14 अक्टूबर का दिन मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बेहद खास है। राज्य सरकार आज लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव से एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी पात्र महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा रही है।
25
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाके पैसे किन्हें मिलते हैं?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलता है जो मध्य प्रदेश की निवासी हैं और जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है। योजना मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं के लिए है, जिसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। अविवाहित लड़कियों को इसका लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही, महिला के परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए, घर में कोई सरकारी नौकरी या टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए और परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
35
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्ट का स्टेटस मोबाइल से कैसे चेक करें?
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) को अपने मोबाइल में खोलें।
वेबसाइट पर 'आवेदन की स्थिति' (Application Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपना ऑनलाइन पंजीयन क्रमांक (रजिस्ट्रेशन नंबर) भरें।
स्क्रीन पर मांगी गई बाकी जानकारी डालें और सबमिट करें।
अब आपकी किस्त और आवेदन का पूरा स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
कई बार ऐसा होता है कि लिस्ट में नाम होने के बाद भी पैसे नहीं आते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले बैंक जाकर चेक करें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसके अलावा खाते में 'डीबीटी' (DBT) का चालू होना और समग्र ई-केवाईसी (e-KYC) का पूरा होना बहुत जरूरी है। अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल करके मदद ले सकती हैं।
55
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए आवेदन के लिए कौन से कागज जरूरी हैं?
सरकार जब भी नए आवेदन लेना शुरू करती है, तो आपको कुछ जरूरी कागजातों की जरूरत पड़ती है। इनमें आपकी समग्र परिवार आईडी, व्यक्तिगत समग्र आईडी, आधार कार्ड, चालू मोबाइल नंबर और आपका अपना बैंक खाता शामिल है। ध्यान रहे कि बैंक खाता जॉइंट (किसी और के साथ जुड़ा हुआ) नहीं होना चाहिए। नए फॉर्म कब भरे जाएंगे, इसकी जानकारी के लिए किसी फर्जी साइट पर जाने के बजाय सिर्फ सरकारी पोर्टल पर ही भरोसा करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।