MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • PM Kisan Alert: पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें मिसिंग डिटेल्स, वरना अटक जाएगी ₹2000 की अगली किस्त

PM Kisan Alert: पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें मिसिंग डिटेल्स, वरना अटक जाएगी ₹2000 की अगली किस्त

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अलर्ट है। अगली किस्त आने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। अगर आपकी जानकारी अधूरी है, तो तुरंत जाकर अपडेट कर सकते हैं। जानिए कैसे...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 02 2026, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पीएम किसान 24वीं किस्त कब तक आ सकती है?
Image Credit : Gemini

पीएम किसान 24वीं किस्त कब तक आ सकती है?

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद देती है। ये पैसा साल में तीन बार 2000-2000 रुपए की किस्तों में बैंक खाते (DBT) में भेजा जाता है। देश के करोड़ों किसान 23 किस्तें पा चुके हैं और अब 24वीं किस्त की बारी है। सरकार ने अभी कोई पक्की तारीख तय नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि 30 नवंबर से पहले पैसा कभी भी खातों में आ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बिना रुकावट पैसा मिले, तो पोर्टल पर किए गए 4 नए सुधार तुरंत देख लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
PM किसान की अधूरी जानकारी कैसे सही करें?
Image Credit : Gemini

PM किसान की अधूरी जानकारी कैसे सही करें?

  • फॉर्म भरते समय अगर कोई कॉलम खाली रह गया था या कोई जरूरी बात छूट गई थी, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
  • पीएम किसान के पोर्टल के होमपेज पर दाहिनी ओर बने बॉक्स में पहले रो के चौथे नंबर पर 'Update Missing Information' का विकल्प दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Search' दबाएं।
  • जो भी जानकारी अधूरी होगी, वह स्क्रीन पर आ जाएगी। उसे सही भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।

Related Articles

Related image1
PM Kisan Big Update: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपए! चेक करें पूरी लिस्ट
Related image2
PM Kisan 24th Installment: कब खाते में आएंगे 2000 रुपए? सामने आया बड़ा अपडेट
35
पीएम किसान योजना में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?
Image Credit : Gemini

पीएम किसान योजना में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?

  • अगर आपने हाल ही में अपना सिम बदला है या आधार कार्ड में नया फोन नंबर दर्ज कराया है, तो उसे पीएम किसान खाते में भी अपडेट करना अनिवार्य है।
  • पोर्टल के होमपेज पर दाईं तरफ दूसरी लाइन में मौजूद दूसरे बॉक्स पर जाएं।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और कैप्चा भरकर सर्च करें।
  • इसके बाद आधार से लिंक नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इससे किस्त आने का मैसेज और योजना से जुड़े सभी अलर्ट सीधे आपके नए नंबर पर मिलने लगेंगे।
45
प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए अपात्र हैं तो पैसा कैसे लौटाएं?
Image Credit : Gemini

प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए अपात्र हैं तो पैसा कैसे लौटाएं?

अगर कोई व्यक्ति नियमों के तहत इस योजना के दायरे में नहीं आता (जैसे इनकम टैक्स देने वाले या तय मानकों से बाहर के लोग), फिर भी खाते में किस्त आ रही है, तो सरकार ने पैसा वापस करने की व्यवस्था दी है।

  • पोर्टल पर मौजूद 'Online Refund' वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर 'Get OTP' पर जाएं।
  • फोन पर आए कोड को दर्ज करके स्क्रीन पर दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
  • अब तक मिली राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर करके कानूनी झंझट या पेनाल्टी से बच सकते हैं।
55
पीएम किसान की किस्त अटकी है, तो क्या करें?
Image Credit : Gemini

पीएम किसान की किस्त अटकी है, तो क्या करें?

अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पैसे नहीं आ रहे, तो अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पोर्टल से जिम्मेदार अफसरों का नंबर मिल जाएगा। उनसे मदद ले सकते हैं।

  • पोर्टल के होमपेज पर दाहिनी ओर 'Search your Point of Contact (POC)' का बॉक्स चुनें।
  • राज्य स्तर के अधिकारी के लिए 'State Nodal' और जिले के अधिकारी के लिए 'District Nodal' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य और जिला ड्रॉप-डाउन मेन्यू से चुनें और सबमिट कर दें।
  • स्क्रीन पर नोडल अफसर का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी सामने आ जाएगी। कॉल करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Business Ideas: ₹20000 से कम में शुरू करें ये 5 काम, घर बैठे हर महीने होगी ₹40 हजार तक कमाई!
Recommended image2
Coal India Share: ई-ऑक्शन प्रीमियम उछलकर 94% पर पहुंचा, क्या शेयर में आने वाली बड़ी तेजी?
Recommended image3
Amazon-Flipkart Sale: कार्ड पेमेंट से पहले जान लें ये 3 हिडन शर्तें, वरना नहीं मिलेगा डिस्काउंट!
Recommended image4
Gold Silver Price Today: 2 अक्टूबर को सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, चेक करें अपने शहर का रेट
Recommended image5
Petrol Diesel Price Today: 2 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? क्रूड ऑयल ने बढ़ाई टेंशन
Related Stories
Recommended image1
PM Kisan Big Update: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपए! चेक करें पूरी लिस्ट
Recommended image2
PM Kisan 24th Installment: कब खाते में आएंगे 2000 रुपए? सामने आया बड़ा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved