940 का सिलेंडर पड़ेगा ₹2700 से ज्यादा का! 16 अगस्त से पहले निपटा लें ये छोटा सा काम

Published : Aug 11, 2026, 06:51 PM IST
LPG

सार

LPG e-KYC Deadline Alert: क्या आपने अपने एलपीजी सिलेंडर का ई-केवाईसी करा लिया? अगर नहीं, तो 16 अगस्त के बाद आपका घरेलू गैस कनेक्शन महंगा हो सकता है। जानें क्या करें।

LPG Gas Cylinder e-KYC: एलपीजी कनेक्शन की आधार बेस्ड e-KYC (Face Authentication) की 16 अगस्त 2026 की डेडलाइन नजदीक है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो इसे टालना भारी पड़ सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है और 940 रुपए वाला रेगुलर सिलेंडर 2700 रुपए से भी ज्यादा का पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है इसका सच और आपको क्या करना चाहिए...

सरकार गैस सिलेंडर की e-KYC क्यों करा रही है?

सरकार और गैस कंपनियों का मकसद गैस की कालाबाजारी रोकना है। कई बार घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल (होटल या दुकानों) में किया जाता है। बायोमेट्रिक (फेस स्कैन) e-KYC से यह कंफर्म हो जाएगा कि गैस का सिलेंडर उसी इंसान को मिल रहा है, जिसके नाम पर कनेक्शन है।

LPG e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

अगर आपने तय समय यानी 16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराया, तो LPG कंपनी के नियमों के मुताबिक आपका कनेक्शन घरेलू रेट पर सिलेंडर लेने के लिए अस्थायी तौर पर प्रभावित हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि e-KYC पूरा नहीं होने पर ग्राहक को कम सब्सिडी वाले या कमर्शियल रेट के हिसाब से सिलेंडर लेना पड़ सकता है। हालांकि, गैस कंपनियों और सरकार की तरफ से सिलेंडर इतना महंगा मिलने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

क्या सचमुच गैस सिलेंडर महंगा पड़ सकता है?

देश के हर शहर में 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की अलग-अलग कीमतें हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हर घरेलू ग्राहक को e-KYC न कराने पर 19 किलो का सिलेंडर ₹2,700 में ही खरीदना पड़ेगा। लेकिन घरेलू रेट की सुविधा प्रभावित होने से आपकी जेब पर असर पड़ सकता है।

e-KYC करवाते समय क्या करें, क्या नहीं?

  • e-KYC के नाम पर अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे OTP, बैंक PIN, ATM PIN, UPI PIN या बैंकिंग पासवर्ड मांगता है, तो उसे बिल्कुल शेयर न करें।
  • आधार और LPG से जुड़ी प्रक्रिया करते समय सिर्फ आधिकारिक ऐप और आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें या गैस एजेंसी जाकर करवाएं।
  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके e-KYC करने की कोशिश न करें। अगर SMS में कोई लिंक आया है तो पहले उसे कंफर्म करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दी गई सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य डेटा पर आधारित है। गैस सिलेंडर की कीमतों, नियमों और e-KYC की अंतिम तारीख में सरकार या संबंधित गैस कंपनियों (Indane, HP, Bharat Gas) द्वारा कभी भी बदलाव किया जा सकता है। कमर्शियल रेट लागू होने की बात मौजूदा नियमों के अनुमान पर आधारित है। किसी भी निर्णय या असुविधा से बचने के लिए अपने स्थानीय गैस डिस्ट्रीब्यूटर, एजेंसी या आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nifty 50 में बड़ा उलटफेर! BSE की हुई धांसू एंट्री, इस दिग्गज IT शेयर की हुई छुट्टी
Bank Locker में रखा सोना चोरी हो जाए तो बैंक कितने पैसे देगा? जानिए RBI का पूरा नियम