LPG संकट के बीच गुड न्यूज: 5 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर से हटी रोक, अब खत्म होगी गैस की टेंशन!

Published : Mar 14, 2026, 07:52 PM IST

LPG Crisis Latest Updates: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से रसोई गैस को लेकर मचे हाहाकार के बीच सरकार ने बड़ी राहत दी है। आज शनिवार को कमर्शियल सिलेंडर पर लगी रोक 5 दिन बाद हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस की सप्लाई बढ़ाने के बड़े फैसले भी लिए हैं।

PREV
15

रेस्टोरेंट्स और हलवाइयों के लिए बड़ी राहत

सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर लगी 5 दिन की रोक को पूरी तरह हटा दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि अब देश के सभी 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन सिलेंडरों का वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है।

25

LPG सिलेंडर को लेकर घबराने की जरुरत नहीं- सरकार

9 मार्च को सरकार ने कमर्शियल सप्लाई रोक दी थी, ताकि घरेलू गैस की कमी को पूरा किया जा सके। अब इस रोक के हटने से होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में गैस की किल्लत दूर होगी और बाहर के खाने-पीने की चीजों के दाम भी काबू में रहेंगे। साथ ही, सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि घर के काम में गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है।

35

भारत आ रहे दो गैस के जहाज

भारत के लिए सबसे बड़ी उम्मीद की किरण समुद्र के रास्ते से आ रही है। होर्मुज रूट (Strait of Hormuz) पर भारत के दो बड़े गैस जहाज, 'शिवालिक' और 'नंदा देवी', सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं। शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इन जहाजों में करीब 92,700 टन LPG लदी है। ये जहाज उन 24 जहाजों का हिस्सा थे, जो जंग शुरू होने के बाद से वहां फंसे हुए थे। अब ये दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 16 या 17 मार्च तक ये जहाज भारत पहुंच जाएंगे, जिसके बाद देशभर में सिलेंडरों की किल्लत खत्म हो जाएगी।

45

'कचरे की गोलियां' जलाकर बनेगा खाना

गैस की कमी का एक अनोखा और क्रांतिकारी समाधान दिल्ली-NCR में शुरू किया गया है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब बड़ी इंडस्ट्रीज, होटल और रेस्टोरेंट नेचुरल गैस की जगह कचरे से बने ईंधन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे 'RDF पेलेट्स' (Refuse Derived Fuel) कहा जाता है। यह असल में नगर निगम और फैक्ट्रियों से निकलने वाले सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक, कागज और लकड़ी को प्रोसेस करके बनाई गई छोटी-छोटी गोलियां होती हैं। इस तकनीक से दो फायदे होंगे। एक तो शहर का कचरा साफ होगा और दूसरा, जो गैस ये होटल इस्तेमाल करते थे, वो अब आम जनता के घरों तक पहुंच पाएगी।

55

कालाबाजारी पर वार और बुकिंग के नए नियम

गैस की भारी मांग को देखते हुए सरकार ने कुछ कड़े नियम भी लागू कर दिए हैं। पहले जहां रोज 55 लाख सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, वह अब बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गई है। इस भीड़ को संभालने के लिए तय किया गया है कि शहरों में दो सिलेंडरों की डिलीवरी के बीच कम से कम 25 दिन और गांवों में 45 दिन का अंतर रखना होगा। इसके अलावा, देशभर में उन लुटेरों पर छापेमारी तेज कर दी गई है जो सिलेंडरों को छिपाकर रख रहे हैं या महंगे दाम पर बेच रहे हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories