PM Kisan: किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने भेजे 2-2 हजार, 1 मिनट में चेक करें अपना अकाउंट

Published : Mar 13, 2026, 06:27 PM IST

PM Kisan 22nd Installment Release: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुवाहाटी से 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 22वीं किस्त के 2-2 हजार ट्रांसफर कर दिए हैं। आपके खाते में पैसे आए या नहीं, सिर्फ 5 स्टेप में चेक करें..

PREV
15

पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 मार्च को 9.32 करोड़ कुल ₹18,640 करोड़ की भारी-भरकम राशि सीधे किसानों के पास भेजी है, जिनमें 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान शामिल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले बताया कि साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक कुल 4.27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बांटी जा चुकी है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

25

PM किसान के पैसे आए या नहीं? कैसे चेक करें

  • सबसे पहले अपने फोन पर pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर दिख रहे 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) वहां लिखें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें।
  • आपके फोन पर एक OTP आएगा, उसे डालते ही आपका पूरा स्टेटस सामने आ जाएगा।
35

पीएम किसान की 22वीं किस्त अटक गई तो क्या करें?

अगर सब कुछ सही होने के बाद भी आपके खाते में 22वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो घबराएं नहीं। सरकार ने आपकी मदद के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आप हेल्पलाइन नंबर 1800-115-526 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं और जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों रुकी हुई है।

45

पीएम किसान योजना की बड़ी बातें

  • सरकार साल भर में कुल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद देती है।
  • यह पैसा ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे आपके बैंक खाते में आता है।
  • यह पैसा सीधे 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के जरिए भेजा जाता है, यानी बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता है।
  • इस पैसे का इस्तेमाल आप खेती के लिए बीज, खाद और जरूरी दवाइयां खरीदने में कर सकते हैं ताकि आपको साहूकारों से कर्ज न लेना पड़े।
55

PM Kisan के लिए नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अभी तक नहीं ले पा रहे हैं, तो आप नया रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें। अब 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां अपनी आधार संख्या, मोबाइल नंबर, राज्य और अन्य जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरी करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories