बिना कोड नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
रिपोर्ट्स के मुताबिक IOC (Indian Oil Corporation), BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) और HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) नए नियमों पर चर्चा कर रही हैं। माना जा रहा है कि मई में कभी भी घोषणा हो सकती है, जिससे मौजूदा बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह बदल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव डिलीवरी सिस्टम में देखने को मिल सकता है। अब OTP या DAC (Delivery Authentication Code) आधारित डिलीवरी को पूरी तरह अनिवार्य किया जा सकता है। मतलब साफ है कि बिना कोड बताए डिलीवरी बॉय सिलेंडर नहीं देगा। यह कदम गैस की चोरी और गलत सप्लाई रोकने के लिए उठाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो उसे तुरंत अपनी गैस एजेंसी से जुड़वा लें।