MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Indane और HP Gas के नाम पर चल रही ये 5 फर्जी वेबसाइट्स, LPG बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना पछताएंगे!

Indane और HP Gas के नाम पर चल रही ये 5 फर्जी वेबसाइट्स, LPG बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना पछताएंगे!

LPG Booking Scam Alert: ईरान-इजराइल जंग के बीच LPG सप्लाई रुकने की अफवाहों का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। ठगों ने Indane और HP Gas के नाम पर फर्जी वेबसाइट्स बनाई हैं, जो लोगों के बैंक खाते खाली कर रही हैं। जानिए इनसे कैसे बचें… 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 06 2026, 09:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी

ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग की वजह से LPG गैस की सप्लाई में दिक्कतों की अफवाहें चल रही हैं। जिससे लोग जल्दबाजी में पैनिक बुकिंग कर रहे हैं। इसी का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। उन्होंने असली जैसी दिखने वाली कई फर्जी वेबसाइट्स बना ली हैं। वे 'तत्काल गैस बुकिंग' के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने कुछ ऐसी ही खतरनाक वेबसाइट्स की लिस्ट शेयर की है, जिनसे हर किसी को दूर रहना है।

26
Image Credit : Asianet News

LPG बुकिंग की फर्जी वेबसाइट्स कौन-सी हैं?

  1. https://indanegasservice.site/
  2. https://samedaydgascylinder.co.in/
  3. https://inoilpump2026.us.cc/register
  4. https://gasagencydealership.in/
  5. https://www.indianoilcorporations.in

Related Articles

Related image1
जानिए LPG, PNG, CNG और LNG गैस में क्या है अंतर, किचन से कार तक असली हीरो कौन?
Related image2
Gas Cylinder की टेंशन खत्म! ₹1000 के अंदर मिल रहे ये Electric Roti Make
36
Image Credit : X

गैस बुकिंग के नाम पर कैसे जाल बिछाते हैं ठग?

फर्जी कॉल और मैसेज: ठग खुद को गैस एजेंसी का अधिकारी बताकर आपको कॉल करेंगे।

डर का माहौल: वे कहेंगे कि आपकी सब्सिडी बंद होने वाली है या KYC पेंडिंग है।

लालच और दबाव: जल्दी बुकिंग या भारी छूट का लालच देकर आपसे तुरंत फैसले लेने का दबाव बनाएंगे।

डिटेल्स की मांग: वे आपसे बातों-बातों में OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स मांग लेंगे।

खतरनाक फाइल्स: कई बार वे आपको अनजान लिंक भेजते हैं या फोन में कोई .apk फाइल इंस्टॉल करने को कहते हैं, जिससे आपका फोन हैक हो सकता है।

46
Image Credit : Asianet News

असली और नकली की पहचान कैसे करें?

URL चेक करें: हमेशा वेबसाइट के एड्रेस (URL) की स्पेलिंग ध्यान से देखें और देखें कि उसमें HTTPS (लॉक का निशान) है या नहीं।

कोई भी एजेंसी OTP नहीं मांगती: याद रखें, कोई भी गैस एजेंसी फोन पर आपसे बैंक डिटेल या OTP कभी नहीं मांगती।

इंटरनेशनल नंबर से बचें: अगर अनजान या विदेशी नंबर से बुकिंग के लिए दबाव आए, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

56
Image Credit : Getty

गैस बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

भारत गैस (BPCL): वेबसाइट my.ebharatgas.com, वॉट्सऐप नंबर 1800 22 4344 या 'Hello BPCL' ऐप।

इंडेन गैस (Indian Oil): वेबसाइट cx.indianoil.in, वॉट्सऐप नंबर 7588888824 या 'Indian Oil One' ऐप।

HP गैस (HPCL): वेबसाइट myhpgas.in, वॉट्सऐप नंबर 9222201122 या 'HP Pay' ऐप।

66
Image Credit : Getty

अगर गलती से फंस गए, तो फौरन क्या करें?

  • तुरंत अपने बैंक को जानकारी दें और अपने कार्ड या नेट बैंकिंग को ब्लॉक करवाएं।
  • अपने सभी जरूरी एप्स और सोशल मीडिया के पासवर्ड फौरन बदल लें।
  • तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ईरान इजराइल वॉर
व्यापार समाचार
तकनीकी खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Share Market Today: तीन दिन बाद आज खुल रहा बाजार, ईरान जंग के बीच इन 20 शेयरों में आ सकता है तूफान
Recommended image2
Gold Price Today: 4 अप्रैल को बदले सोने-चांदी के दाम, क्या अभी खरीदना सही फैसला?
Recommended image3
Amazon Surcharge: अमेजन पर ईरान युद्ध का असर, अब सेलर्स से वसूलेगा 3.5% फ्यूल सरचार्ज
Recommended image4
12 साल की सबसे बड़ी छलांग, डॉलर के मुकाबले 152 पैसे मजबूत हमारा हुआ रुपया
Recommended image5
फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
Related Stories
Recommended image1
जानिए LPG, PNG, CNG और LNG गैस में क्या है अंतर, किचन से कार तक असली हीरो कौन?
Recommended image2
Gas Cylinder की टेंशन खत्म! ₹1000 के अंदर मिल रहे ये Electric Roti Make
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved