Gas Cylinder की टेंशन खत्म! ₹1000 के अंदर मिल रहे ये Electric Roti Make
Roti Maker Under 1000: गैस सिलेंडर की कीमत के बीच अगर आपको भी रोटी बनाने में दिक्कत आ रही है और डर रहता है कि कभी भी गैस खत्म हो सकती है, तो आप ये इलेक्ट्रिक रोटी मेकर ले सकते हैं, जो हजार रुपए के अंदर आपको मिल जाएंगे...

इलेक्ट्रिक रोटी मेकर
आजकल मार्केट में या ऑनलाइन ढेर सारे इलेक्ट्रिक रोटी मेकर मिल रहे हैं, जिसमें केवल आपको आटे की लोई रखना होती है और इसके बाद रोटी अपने आप बेल कर सिंक जाती है। आप हैवी कास्ट आयरन बॉडी वाला रोटी मेकर खरीद सकते हैं, जो आसानी से आपको 900 से 1000 हजार रुपए में मिल जाएगा। ये बहुत टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलता है। इससे रोटी बेलने और सेंकने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।
और पढे़ं- LPG vs Induction Stove, खाना बनाने में कौन ज्यादा सस्ता? हिसाब जानकर चौंक जाएंगे आप!

स्टेनलेस स्टील रोटी मेकर
स्टेनलेस स्टील बॉडी वाला रोटी मेकर आसानी से साफ करने वाला होता है। इसमें रोटियां जल्दी बन जाती है। रोटी के अलावा इसमें पापड़, पूरी और खाखरा भी बनाया जा सकता है। ऑनलाइन आपको स्टेनलेस स्टील रोटी मेकर हजार रुपए के अंदर मिल जाएगा।
नॉन स्टिक बेस रोटी मेकर
आजकल मार्केट में नॉन स्टिक बेस रोटी मेकर भी आ रहे हैं, जो 1000 से ₹1200 की कीमत में आसानी से मिल जाते हैं। इसमें नॉन स्टिक प्लेट लगी होती है। साथ ही 900 से 1000 वॉट हीटिंग और इंडिकेटर लाइट होती है, जिससे रोटी और पराठे भी आसानी से बन जाते हैं। साथ ही लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्लफी रहते हैं।
रोटी मेकर में रोटी कैसे बनाएं
रोटी मेकर में रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटे का डो तैयार करें। इससे छोटी-छोटी लोई बनाएं। अच्छे से गोल करें और रोटी मेकर के बीच में रखें, जब आप इसे दबाएंगे तो रोटी अपने आप बेल कर तैयार हो जाएगी। इलेक्ट्रिक रोटी मेकर में रोटी को पलट कर दोनों साइड से सेंक लें। हल्का सा दबाएं और फिर रोटी अपने आप फूल जाएगी।
प्रेस्टीज रोटी मेकर
प्रेस्टीज ब्रांड के किचन अप्लायंसेज काफी ड्यूरेबल और ट्रस्ट वाले होते हैं। इसके रोटी मेकर भी मार्केट में अवेलेबल है। 50 से 60% डिस्काउंट में इस तरह के रोटी मेकर आपको अमेजॉन या फ्लिपकार्ट जैसी साइट पर हजार रुपए तक मिल जाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.