LPG Cylinder Price Cut: गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर यूपी के ग्रामीण इलाकों से चौंकाने वाली खबर आई है। कुछ गैस एजेंसियां 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर ₹200 से ₹600 तक की छूट दे रही हैं। अगर आप भी सस्ता सिलेंडर ले रहे हैं, तो 3 बातें जरूर जान लें
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर कुशीनगर जैसे जिलों से यह अनोखा ट्रेंड सामने आ रहा है। आधिकारिक तौर पर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का तय भाव करीब ₹2,946 है। इसके बावजूद कई स्थानीय गैस वितरक ग्राहकों को यही सिलेंडर ₹2,400 से ₹2,700 के बीच बेच रहे हैं। इसका मतलब है कि खरीदारों को प्रति सिलेंडर ₹200 से लेकर ₹600 तक की बचत हो रही है। हालांकि, ये राहत किसी सरकारी नीति या तेल कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का हिस्सा नहीं है, बल्कि एजेंसियों के स्तर पर दी जा रही है।
25
गैस पर अचानक क्यों दी जा रही इतनी बड़ी छूट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भारी कटौती के पीछे ग्रामीण इलाकों की जमीनी आर्थिक स्थिति है। छोटे कस्बों और गांवों में रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय-नाश्ते के ठेले, मिठाई की दुकानें और कैटरिंग का काम शहरों के मुकाबले काफी सीमित होता है। कमर्शियल एक्टिविटी धीमी होने के कारण 19 किलो वाले सिलेंडरों की मांग अचानक काफी घट गई। इसके चलते कई एजेंसियों के गोदामों में भरे हुए सिलेंडरों का भारी स्टॉक जमा हो गया। इस अनबिके स्टॉक को खाली करने और नकदी निकालने के लिए वितरक अपने स्तर पर डिस्काउंट देकर माल निकाल रहे हैं।
35
घरेलू रसोई गैस भी सस्ते में मिल रहे हैं क्या?
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर करीब ₹942 का है, जबकि कुशीनगर में इसका रेट करीब ₹1,014 चल रहा है। ₹600 तक की ये छूट सिर्फ और सिर्फ नीले रंग वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर ही मिल रही है, घरेलू लाल सिलेंडर पर नहीं।
गांव वालों के लिए सिलेंडर रिफिल बुकिंग का नया नियम
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस रिफिल बुकिंग का नियम बदल दिया है। पहले गांवों में एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इस समय सीमा को घटाकर सिर्फ 25 दिन कर दिया गया है। सप्लाई सुधरने से अब ग्रामीण ग्राहकों को भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह जल्दी रिफिल की सुविधा मिलेगी।
55
सस्ता सिलेंडर लेते वक्त ये 3 बातें जरूर चेक करें
डिलीवरी लेते समय सिलेंडर का वजन कांटे पर जरूर कराएं और देखें कि कंपनी की इंटैक्ट सील टूटी हुई तो नहीं है।
आप जितने पैसे दे रहे हैं, वितरक से उतने की ही पक्की रसीद मांगें। बिना बिल के कम दाम में सामान लेना बाद में भारी पड़ सकता है।
ध्यान रखें कि डिलीवरी किसी रजिस्टर्ड और अधिकृत गैस एजेंसी के जरिए ही हो रही हो, ताकि किसी मिलावट या गैस चोरी के खेल से बचा जा सके।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।