MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • LPG e-KYC नहीं कराई तो क्या नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? सरकार ने दूर किया सबसे बड़ा कंफ्यूजन

LPG e-KYC नहीं कराई तो क्या नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? सरकार ने दूर किया सबसे बड़ा कंफ्यूजन

LPG e-KYC New Rules: गैस सिलेंडर की सब्सिडी के नियम 1 अक्टूबर 2026 से बदल रहे हैं। अब सब्सिडी वाले रिफिल के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। जानिए ई-केवाईसी न कराने पर क्या गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा, सरकार की गाइडलाइन क्या कहती है...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 19 2026, 11:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
LPG को लेकर 1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?
Image Credit : Asianet News

LPG को लेकर 1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए LPG ग्राहकों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा होना जरूरी है। सितंबर 2026 में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर करीब ₹210 की सब्सिडी दी जा रही है। जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी है, उनकी रिफिल बुकिंग सामान्य तरीके से चलती रहेगी। जिनकी ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया बाकी है, उनकी सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही प्रॉसेस होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
कितने LPG ग्राहकों की e-KYC अब तक पूरी?
Image Credit : Asianet News

कितने LPG ग्राहकों की e-KYC अब तक पूरी?

पेट्रोलियम मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों, यानी करीब 89.9% उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि ज्यादातर घरेलू LPG ग्राहकों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी ग्राहकों को सब्सिडी वाले रिफिल का फायदा जारी रखने के लिए अपना ऑथेंटिकेशन पूरा कराना होगा।

Related Articles

Related image1
LPG Cylinder Payment: गैस सिलेंडर का UPI से पेमेंट करते हैं? 15 अक्टूबर से बदल सकता है पूरा सिस्टम
Related image2
LPG Booking New Rule: गैस सिलेंडर रीफिल के नियम बदले, बुकिंग से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
37
LPG e-KYC नहीं कराने पर सिलेंडर मिलेगा या नहीं?
Image Credit : Getty

LPG e-KYC नहीं कराने पर सिलेंडर मिलेगा या नहीं?

सरकार ने साफ किया है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर से पूरी तरह वंचित नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे ग्राहक डिजिटल चैनल, ऐप, वॉट्सऐप या IVRS के जरिए अपना विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें बाजार दर पर 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

47
सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर ये कड़ा कदम क्यों उठाया?
Image Credit : Getty

सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर ये कड़ा कदम क्यों उठाया?

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, बाजार में चल रहे फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाने और सरकारी राहत का फायदा सिर्फ हकदार परिवारों तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डेटा बताता है कि 31 अगस्त तक सरकारी तेल कंपनियों का घरेलू एलपीजी पर बकाया घाटा ₹62,000 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बिना वेरिफिकेशन के सब्सिडी बांटना सरकारी खजाने पर भारी पड़ रहा था। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ एक्टिव उपभोक्ताओं (लगभग 89.9%) ने अपना वेरिफिकेशन पूरा करा लिया है।

57
एलपीजी ई-केवाईसी के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
Image Credit : Getty

एलपीजी ई-केवाईसी के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)।
  • एलपीजी कंज्यूमर नंबर या आईडी (गैस पासबुक पर दर्ज नंबर)।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो गैस कनेक्शन और आधार से लिंक हो)।
67
घर बैठे मोबाइल से LPG e-KYC करने के आसान स्टेप्स
Image Credit : Getty

घर बैठे मोबाइल से LPG e-KYC करने के आसान स्टेप्स

  • अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) का आधिकारिक ऐप और यूआईडीएआई का Aadhaar FaceRD ऐप गूगल प्ले स्टोर से फोन में इंस्टॉल करें।
  • गैस ऐप में लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 'e-KYC' या 'Aadhaar Authentication' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नियम और शर्तों को स्वीकार कर आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया शुरू करें।
  • ऐप आपको Aadhaar FaceRD ऐप पर ले जाएगा।
  • मोबाइल कैमरे को आंखों के ठीक सामने स्थिर रखें। चेहरे पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए। स्क्रीन पर निर्देश मिलने पर 1-2 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं। फेस स्कैन करें।
  • चेहरा मैच होते ही स्क्रीन पर 'e-KYC Successful' का स्टेटस दिखाई देगा। अगर स्क्रीन पर सक्सेस नहीं दिखता है, तो प्रक्रिया दोबारा करें।
77
ऑनलाइन प्रॉसेस में दिक्कत आए तो 2 ऑफलाइन तरीके अपनाएं
Image Credit : Getty

ऑनलाइन प्रॉसेस में दिक्कत आए तो 2 ऑफलाइन तरीके अपनाएं

  1. जब भी गैस सिलेंडर आपके घर डिलीवर होने आए, तो डिलीवरी कर्मचारी के पास मौजूद बायोमेट्रिक मशीन या आधिकारिक मोबाइल डिवाइस पर अपना फिंगरप्रिंट देकर e-KYC पूरी करा लें।
  2. अपने आधार कार्ड और गैस पासबुक के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं, वहां बायोमेट्रिक मशीन से तुरंत वेरिफिकेशन हो जाएगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vehicle Number Plate Colors: गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद, पीली, हरी, नीली क्यों होती है? जानें हर रंग का मतलब
Recommended image2
LPG Cylinder Payment: गैस सिलेंडर का UPI से पेमेंट करते हैं? 15 अक्टूबर से बदल सकता है पूरा सिस्टम
Recommended image3
Gold Loan Renewal: सोना गिरवी रखकर लिया है लोन? रिन्यू कराने से पहले जरूर चेक करें ये नियम
Recommended image4
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कमजोरी के बावजूद 19 सितंबर को कोई बदलाव नहीं
Recommended image5
Swiggy GST Bill: 26 रुपये के ऑर्डर पर 30 रुपये GST? स्विगी का बिल देखकर चकराया ग्राहक
Related Stories
Recommended image1
LPG Cylinder Payment: गैस सिलेंडर का UPI से पेमेंट करते हैं? 15 अक्टूबर से बदल सकता है पूरा सिस्टम
Recommended image2
LPG Booking New Rule: गैस सिलेंडर रीफिल के नियम बदले, बुकिंग से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved