10 दिन में दूसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, अब आपको 50 रुपए देना होगा ज्यादा

Published : Feb 15, 2021, 11:07 AM ISTUpdated : Feb 15, 2021, 11:12 AM IST
10 दिन में दूसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, अब आपको 50 रुपए देना होगा ज्यादा

सार

गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी को 25 रुपए और 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए। इस तरह फरवरी में दो बार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई। 

बिजनेस डेस्क। गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी को 25 रुपए और 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए। इस तरह फरवरी में दो बार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई। बता दें कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से पहले ही लोग परेशान थे। अब सरकार ने 10 दिन के भीतर गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा कर एक और झटका दिया है। इसे रविवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। अब लोगों को बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 75 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी।

दिसंबर में भी बढ़ी थी कीमत
घरेलू गैस के दाम दिसंबर में भी बढ़े थे। जनवरी में इसकी कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। 1 फरवरी को बजट वाले दिन बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 191 रुपए बढ़ाई गई थी। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार की काफी आलोचना हो रही है। 

12 गैस सिलेंडर पर मिलती है सब्सिडी
बता दें कि सरकार 1 साल में हर गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। कस्टमर को हर सिलेंडर पर सब्सिडी सहित कीमत चुकानी पड़ती है। सब्सिडी का पैसा बाद में ग्राहक के बैंक अकाउंट में आ जाता है। अगर कोई 12 से ज्यादा सिलेंडर लेना चाहता है, तो उस पर सब्सिडी नहीं मिलती और उन्हें बाजार मूल्य पर इसे खरीदना होता है।

हर महीने कीमत की समीक्षा
तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है। इनमें बढ़ोत्तरी या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेस की कीमत और अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती है। गैस सिलेंडर की कीमतों में एक ही महीने में दो बार बढ़ोत्तरी किए जाने की काफी आलोचना हो रही है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr