सुबह-सुबह बड़ा झटका: आज 1 जून से महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट्स

Published : Jun 01, 2026, 06:43 AM IST
LPG Price

सार

LPG Gas Cylinder Price Today 1 June: क्या आज 1 जून से सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं? आखिर कौन सा सिलेंडर महंगा हुआ है और कितना? किन शहरों में अब रेट्स सबसे ज्यादा हो गए हैं? एलपीजी की कीमतें बढ़ने से आम आदमी पर कितना असर पड़ेगा? 

LPG Price Hike: आज से जून का महीना शुरू हो चुका है और महीने के पहले ही दिन आम जनता और दुकानदारों के बजट को एक झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने इसमें ₹53.50 तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में अब सिलेंडर के नए रेट्स क्या हो गए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से आप पर क्या असर होगा?

चूंकि ये सिलेंडर दुकानों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होता है। इसके महंगा होने से बाहर का खाना-पीना थोड़ा महंगा हो सकता है। रेस्टोरेंट में थाली, सुबह का चाय-नाश्ता और यहाँ तक कि शादियों में कैटरिंग का खर्च भी बढ़ सकता है।

आपके शहर में अब क्या हैं सिलेंडर के नए रेट?

दिल्ली: अब ₹3113.50 में मिलेगा, जो पहले ₹3071.50 में था। यानी ₹42 महंगा हो गया है।

मुंबई: अब ₹3067.50 में मिलेगा, जो पहले ₹3024.00 का था।

कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा ₹53.50 की बढ़ोतरी हुई है, अब नया रेट ₹3255.50 है।

चेन्नई: यहां अब आपको ₹3283.00 खर्च करने होंगे, जो पहले ₹3237.00 था।

5 किलो वाला सिलेंडर भी महंगा

बिना एड्रेस प्रूफ के मिलने वाले 5 किलो के FTL सिलेंडर को लोग प्यार से 'छोटू सिलेंडर' भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, बाहर रहने वाले मजदूर या छोटे रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदार करते हैं। आज से छोटू सिलेंडर के दाम में ₹11 का इजाफा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब यह सिलेंडर ₹821.50 का हो गया है, जो पहले ₹810.50 में मिलता था। राहत की बात यह है कि 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी भी ₹339 पर टिकी हुई है, उसमें कोई बदलाव नहीं है।

घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े

घर में इस्तेमाल होने वाले नॉर्मल 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपके शहर में पुराना रेट ही लागू रहेगा। दिल्ली में इसकी कीमत ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹93, चेन्नई में ₹928.50 और पटना में ₹1011 बना हुआ है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

EPFO 3.0: अब चुटकियों में ट्रांसफर होगा PF का पैसा, इन दो बदलावों से दूर होंगी ये 6 बड़ी टेंशन
LPG ALERT: 1 जून से कैंसिल हो सकता है आपका गैस सिलेंडर, बुकिंग की डेडलाइन भी बदली!