
LPG Gas Subsidy Check by Mobile Number: गैस सिलेंडर बुक करने के बाद हर किसी के मन में पहला सवाल यही आता है कि 'क्या इस बार मेरी सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में पहुंचा या नहीं?' कई बार बैंक से मैसेज नहीं आता या हमें पता ही नहीं चलता कि सरकार की तरफ से मिलने वाली राहत हमारे अकाउंट में आई भी है या कहीं अटक गई है। अगर आप भी बैंक की लंबी लाइनों में लगे बिना या पासबुक प्रिंट कराए बिना अपने घर बैठे यह चेक करना चाहते हैं, तो यह काम बेहद आसान है। अपने स्मार्टफोन से सिर्फ 2 मिनट में सब्सिडी का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...
सिलेंडर गैस की घर बैठे सब्सिडी चेक करने के लिए आपके पास दो में से कोई एक चीज होनी जरूरी है। पहला रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो आपकी गैस एजेंसी (इंडेन, भारत गैस या एचपी) में लिंक है। दूसरा एलपीजी आईडी (LPG ID), जो 17 अंकों की खास संख्या होती है, आपकी गैस पासबुक या पुराने बिल पर लिखी होती है।
स्टेप 1
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mylpg.in पर जाएं।
स्टेप 2
होमपेज खुलते ही आपको स्क्रीन के दाहिनी तरफ तीन गैस सिलेंडरों की तस्वीरें (इंडेन, भारत गैस और एचपी) दिखाई देंगी। आपका कनेक्शन जिस कंपनी का है, उस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
स्टेप 3
कंपनी की नई विंडो खुलते ही आपको 'Give your feedback online' या 'Feedback' का एक विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4
अब आपके सामने कई विकल्प आएंगे, वहां 'LPG' वाले आइकॉन को चुनें। इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको 'Subsidy Related (PAHAL)' पर क्लिक करना है। इसके ठीक बगल में सब-कैटेगरी खुलेगी, जहां आपको 'Subsidy Not Received' (सब्सिडी नहीं मिली) वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
स्टेप 5
अब आपके सामने जो पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपके सामने पिछले कुछ महीनों में बुक किए गए सिलेंडरों की तारीख, बुकिंग आईडी और आपके खाते में भेजी गई सब्सिडी की पूरी रकम की लिस्ट आ जाएगी।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।