मोदी सरकार का बड़ा फैसला! केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, 1 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Published : Mar 13, 2020, 04:13 PM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 04:32 PM IST
मोदी सरकार का बड़ा फैसला! केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, 1 करोड़ लोगों को होगा फायदा

सार

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई। इसका फायदा करीब 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा। 

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के लिये महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर 21 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि इसके कारण सरकारी खजाने पर 14,595 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

क्या है महंगाई भत्ता

सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाता है। बीते कई दिनों से महंगाई भत्तेको बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सूत्रों से खबर है कि केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। 

मार्च महीने की सैलरी से मिलेगा भत्ता

इससे पहले राज्यसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने​ जानकारी दी थी कि मार्च महीने की सैलरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?