शेयर, जो लिस्टिंग से पहले ही हर Stock पर दे रहा ₹45 का मुनाफा

Published : Feb 05, 2025, 02:35 PM IST
ajax engineering ipo gmp

सार

अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO 10 फरवरी को खुलेगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 599 से 629 रुपए के बीच है। लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में स्टॉक धूम मचा रहा है। 

Ajax Engineering IPO GMP: अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO 10 फरवरी को ओपन होगा। निवेशक इसमें 12 फरवरी तक बोलियां लगा सकेंगे। बता दें कि खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका शेयर धूम मचा रहा है। 1269.35 करोड़ मूल्य वाले इस आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स कुल 2,01,80,446 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचेंगे। यानी इस इश्यू के तहत कंपनी एक भी फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं करेगी। कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए 59 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

Ajax Engineering के शेयर का GMP 45 रुपए पहुंचा

अजाक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ के तहत कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 599 से 629 रुपए के बीच तय किया है। Investorgain के मुताबिक, 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक ग्रे मार्केट में इसका शेयर 7.15% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी इसके हर एक शेयर पर फिलहाल 45 रुपए का प्रॉफिट होता दिख रहा है।

किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

अजाक्स इंजीनियरिंग के शेयर का जीएमपी फिलहाल 45 रुपए पर है। यानी इस हिसाब से देखें तो ये अपने अपर प्राइस बैंड 629 से 45 रुपए प्लस यानी 674 के आसपास लिस्ट हो सकता है। बता दें कि किसी भी शेयर में पैसा लगाने के लिए उसके फंडामेंटल्स देखना ज्यादा जरूरी है। जीएमपी सिर्फ एक अनुमान है। जरूरी नहीं कि लिस्टिंग इसी के मुताबिक हो।

शेयर नहीं लॉटरी! 47 रुपए वाले Stock ने 2 साल में बनाया करोड़पति

मिनिमम 23 और मैक्सिमम 299 शेयरों के लिए लगा सकते हैं बोली

अजाक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ में रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 23 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। कोई निवेशक अगर इसके अपर प्राइस बैंड ₹629 के हिसाब से 1 लॉट के लिए बोली लगाता है तो उसे 14,467 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 299 शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें 1,88,071 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट-लिस्टिंग

12 फरवरी को इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट प्रॉसेस शुरू होगी। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे उनके डीमैट खातों में 14 फरवरी तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे उनके बैंक खातों में इसी दिन रिफंड भेज दिया जाएगा। लिस्टिंग सोमवार 17 फरवरी को BSE-NSE पर एक साथ होगी।

ये भी देखें : 

कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

Tax पर 12 LAKH की छूट के बाद अब एक और तोहफे की तैयारी, PF पर आने वाली है खुशखबरी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?