Anand Mahindra पहली मुलाकात में ही इन्हें दे बैठे थे दिल, फैन ने की THAR की डिमांड तो दिया मजेदार जवाब

Published : May 01, 2023, 05:33 PM ISTUpdated : May 01, 2023, 05:34 PM IST

Anand Mahindra Birthday: महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनंद महिंद्रा 68 साल के हो गए हैं। 1 मई, 1955 को पैदा हुए आनंद महिंद्रा के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है। 

PREV
18

आनंद महिंद्रा की शादी मशहूर पत्रकार अनुराधा से हुई है। उनकी पत्नी अनुराधा 'मेन्स वर्ल्ड' और 'रोलिंग स्टोन इंडिया' की एडिटर रह चुकी हैं।

28

अनुराधा से आनंद महिंद्रा की पहली मुलाकात इंदौर में हुई थी। अनुराधा को देखते ही आनंद उन्हें दिल दे बैठे थे। बता दें कि दोनों की पढ़ाई अमेरिका के बोस्टन शहर से हुई है।

38

आनंद महिंद्रा ने अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री ली है। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल एंड एनवायर्नमेंटल स्टडीज से भी पढ़ाई की है।

48

MBA करने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपने पिता की कंपनी में काम करने वाले फाइनेंशियल डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया। आगे चलकर उन्हें कंपनी में कुछ और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

58

बाद में आनंद महिंद्रा ग्रुप में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने। आनंद महिंद्रा के नेतृत्व में कंपनी ने काफी ग्रोथ की। इसके बाद 1997 में उन्हें कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया।

68

आनंद महिद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके 10.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आनंद महिंद्रा 304 लोगों को फॉलो करते हैं। आनंद महिंद्रा ट्विटर पर कई मजेदार वीडियो भी शेयर करते हैं।

78

फोन के बिना आनंद महिंद्रा 5 मिनट भी नहीं रह सकते। इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी अनुराधा ने किया था।

88

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा के एक फैन ने अपने बर्थडे पर उनसे THAR गाड़ी मांगी थी। इस पर आनंद महिंद्रा ने उसे जवाब देते हुए कहा था- मैं आपके आपके ओवर सेल्फ कॉन्फिडेंस का फैन हो गया, लेकिन गाड़ी नहीं दे सकता, वरना मेरा धंधा चौपट हो जाएगा।

ये भी देखें : 

Tata की गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा, तो कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, 1 मई से आपकी जिंदगी में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories