कौन हैं मनोज मोदी, जिन्हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत इतनी कि बन जाएं RRR जैसी 3 फिल्में

Published : Apr 25, 2023, 08:56 PM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 03:39 PM IST

Mukesh Ambani Gift Luxury house to his Employee Manoj Modi: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने कर्मचारी और राइट हैंड मनोज मोदी (Who is Manoj Modi) को एक 22 मंजिला घर गिफ्ट किया है।

PREV
18

Magicbricks.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी ने अपने सबसे पुराने कर्मचारियों में से एक मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया है, उसकी कीमत करीब 1500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

28

बता दें कि 1500 करोड़ रुपए में बड़े आराम से ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी RRR जैसी 3 फिल्में बनाई जा सकती हैं। RRR का बजट करीब 500 करोड़ रुपए था।

38

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 22 मंजिला इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी का नाम 'वृंदावन' है।

48

नेपियन सी रोड पर रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज की कीमत आमतौर पर 45,100 रुपए से 70,600 रुपए प्रति वर्ग फुट है। मनोज मोदी को जो गिफ्ट मिला है उसका हर एक फ्लोर 8,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

58

इस 'वृंदावन' बिल्डिंग का कुल क्षेत्रफल करीब 1.7 लाख वर्ग फीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग की शुरुआत 7 फ्लोर कार पार्किंग के लिए रिजर्व हैं।

68

इस आलीशान बिल्डिंग की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लगा काफी फर्नीचर खासतौर पर इटली से मंगाया गया है।

78

बता दें कि मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे भरोसेमंद कर्मचाारी होने के साथ ही मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं। दोनों ने 'यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी' में साथ पढ़ाई की थी।

88

अपनी पढ़ाई कम्प्लीट करने के बाद मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी का साथ नहीं छोड़ा और 80 के दशक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ जुड़ गए। तब से लेकर अब तक मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज का अहम हिस्सा बन चुके हैं। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी एक दूसरे के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

ये भी देखें : 

अंबानी का एंटीलिया नहीं ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें वर्ल्ड के 10 सबसे कीमती बंगले

Read more Photos on

Recommended Stories