Ambani की बहू ने पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा पति का हाथ, राधिका को निहारते रहे अनंत

Published : May 05, 2025, 10:14 PM IST
Anant ambani radhika merchant

सार

Anant-Radhika Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया। राधिका ने अनंत का हाथ थामे रखा और दोनों ने विधि-विधान से पूजा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pooja: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान दोनों ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया। पूजन के दौरान राधिका ने अनंत का हाथ थाम कर पूर विधि-विधान से पूजा की। अनंत-राधिका के गंगा पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राधिका थामे रहीं पति का हाथ, उन्हें निहारते रहे अनंत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत-राधिका अंबानी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करते दिख रहे हैं। इस दौरान राधिका लाइट ब्लू कलर के सूट में दिखीं, जबकि अनंत अंबानी नेवी ब्लू कुर्तें में नजर आए। उन्होंने गले में एक गमछा भी डाल रखा था। पूजा के दौरान अनंत अंबानी के हाथों में फूल है। वहीं राधिका ने उनका हाथ थामा है। राधिका ने जैसे ही अनंत का हाथ पकड़ा वो उनकी तरफ देखने लगे।

पुजारियों ने अनंत अंबानी को पहनाई रुद्राक्ष की माला

पूजा के दौरान अनंत अंबानी और राधिका ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। दोनों ने दीप प्रवाहित कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद अनंत अंबानी ने विजिटर्स बुक में अपनी बात लिखी। वहीं, पुजारियों की ओर से उन्हें पीले रंग का पटका ओढ़ाने के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी पहलनाई गई।

170 KM पैदल चल द्वारका पहुंचे थे अनंत अंबानी 

बता दें कि इससे पहले अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन से पहले जामनगर से द्वारका की 170 KM की पदयात्रा की थी। इसमें उन्हें 10 दिन का समय लगा था। आम जनता को ट्रैफिक जाम की असुविधा न हो, इसके लिए अनंत अपनी यात्रा रात में ही करते थे। अपने बर्थडे वाले दिन अनंत ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान यात्रा के आखिरी दिन उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका ने भी उन्हें ज्वॉइन किया था। यात्रा के दौरान रास्ते में अनंत को मुर्गियों से भरा एक ट्रक दिखा, जिसे कसाईखाने ले जाया जा रहा था। ये देख अनंत ने उन मुर्गियों को खरीद उनकी जान बचाई थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?