बेजुबान मुर्गियों के लिए देवदूत बने अनंत अंबानी, किया वो काम कि हर कोई कर रहा सलाम

Published : Apr 01, 2025, 07:18 PM IST
Anant ambani padyatra

सार

Anant Ambani Padyatra: अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कसाईखाने जा रही हजारों मुर्गियों की जान बचाकर ऐसा काम किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

Anant Ambani Padyatra Update: अंबानी परिवार की ईश्वर पर आस्था और भक्ति यूं तो जगजाहिर है। लेकिन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत धर्म-आध्यात्म के बेहद करीब हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अनंत अंबानी इन दिनों भक्ति यात्रा पर हैं। वे जामनगर से लेकर भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका तक पदयात्रा कर रहे हैं। अपने 30वें जन्मदिन से पहले अनंत अंबानी की इस पैदल यात्रा के कई वीडियो वायरल हो रह हैं। इस दौरान एक वीडियो में अनंत ने कई मुर्गियों की जान बचाई है, जिन्हें काटने के लिए कसाईखाने ले जाया जा रहा था।

मुर्गियों के लिए देवदूत बनकर आए अनंत अंबानी

अनंत अंबानी की पैदल यात्रा के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हाथ में एक मुर्गी नजर आ रही है। अनंत ने कटने के लिए कसाईखाने जा रही मुर्गियों से लदी एक गाड़ी को रोक कर सभी मुर्गियां खरीद लीं। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद इन्हें पालने का जिम्मा उठाया है। वीडियो में अनंत गुजराती में बात करते हुए कहते हैं- हमने सभी मुर्गियां खरीद ली हैं और अब इन्हें पालेंगे।

अनंत अंबानी की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

अनंत अंबानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- इन बेजुबानों के लिए अनंत जी भगवान बनकर आए। इस संसार में सबको जीने की आजादी है। बता दें कि अनंत अंबानी के जामनगर स्थित वनतारा प्रोजेक्ट में दुनियाभर के तमाम जानवरों को उनका प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहां विजिट कर चुके हैं।

140 KM की पैदल यात्रा कर रहे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका नगरी तक की पैदल यात्रा पर निकले हैं। करीब 140 किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने के लिए वो हर रात 10 से 12 KM पैदल चलते हैं। 10 अप्रैल को पैदल द्वारका पहुंचने पर वो अपने जन्मदिन की मौके पर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत रात में इसलिए पदयात्रा कर रहे हैं, ताकि सड़क जाम की स्थिति न बने।

PREV

Recommended Stories

Train Ticket Discount: ट्रेन टिकट पर पाएं जबरदस्त छूट, जानें ऑफर
Simone Tata Dies: रतन टाटा की सौतेली मां, लैक्मे फाउंडर सिमोन टाटा का निधन