Baba Ramdev New Deal: बाबा रामदेव ने खरीदी कोविड वैक्सीन बनाने वाले की कंपनी, कितने करोड़ में हुई डील

Published : Mar 13, 2025, 10:19 PM IST
baba ramdev

सार

Patanjali Ayurved New Deal: बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद, अदार पूनावाला की कंपनी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेगी। इस डील के साथ पतंजलि अब बीमा सेक्टर में कदम रखेगी।

Baba Ramdev-Adar Poonawala deal: बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने एक बड़ी डील की है, जिसके तहत पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा ब्रांड की ओनरशिप रखने वाले धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप मिलकर कोरोना वैक्सीन बनाने वाले अदार पूनावाला की कंपनी सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करने जा रहे हैं। इस डील के साथ ही बाबा रामदेव की कंपनी अब बीमा सेक्टर में भी एंट्री कर लेगी।

कितने करोड़ में होगी डील

बता दें कि मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का स्वामित्व अदार पूनावाला और राइजिंग सन होल्डिंग्स के पास है। बाबा रामदेव की पतंजलि और रजनीगंधा का DS ग्रुप इस डील को 4500 करोड़ रुपए में पूरी करेंगे। सनोती प्रॉपर्टीज की ओर से कहा गया है कि ये डील रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन 4500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हुआ है।

क्या करती है मैग्मा जनरल इंश्योरेंस

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अलग-अलग कैटेगरी में 70 से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ, जनरल बीमा सेक्टर में सभी इंश्योरेंस सर्विस प्रोवाइड कराती है। कंपनी रिटेल ग्राहकों के लिए हेल्थ, एक्सीडेंटल, हाउस इंश्योरेंस, कॉर्पोरेट प्रोडक्ट्स में फायर, इंजीनियरिंग और मरीन इंश्योरेंस भी करती है। बता दें कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला की सनोती प्रॉपर्टीज में 90% हिस्सेदारी है।

पतंजलि के व्यापक नेटवर्क का मिलेगा तगड़ा फायदा

वहीं, पतंजलि आयुर्वेद की तरफ से कहा गया कि डेवलप कंट्रीज के मुकाबले भारत जैसे देशों में जनरल इंश्योरेंस बेहद कम है। भविष्य में इस सेक्टर में काफी संभावनाए हैं। इसके साथ ही IRDAI 2047 तक सभी के इंश्योरेंस प्रोवाइड करने के विजन पर काम कर रहा है। ऐसे में इस सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश खुलने के मौके भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही मैग्मा जनरल इंश्योरेंस को पतंजलि आयुर्वेद के व्यापक नेटवर्क का फायदा भी मिलेगा। पतंजलि के प्रोडक्ट्स फिलहाल देशभर के 2 लाख काउंटरों और 250 पतंजलि मेगा स्टोर्स के अलावा रिलायंस रिटेल, हाइपर सिटी, स्टार बाजार पर भी उपलब्ध हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?