Bank Employees खुद को कर लें रिचार्ज? फरवरी में छुट्टियों की भरमार, देखें List

Published : Jan 24, 2025, 04:23 PM IST
employees

सार

फरवरी 2025 में बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। फरवरी में लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं, जिसमें लॉन्ग वीकेंड भी शामिल है। इस दौरान खुद को रिचार्ज करने का शानदार मौका है।

बिजनेस डेस्क : बैंक में काम करते हैं तो खुश हो जाइए, क्योंकि खुद को रिचार्ज करने का वक्त आ गया है। फरवरी 2025 में ढेर सारी छुट्टियां (Bank Holidays in Feb 2025) पड़ रही हैं। इस बार लॉन्ग वीकेंड को भी एंजॉय कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, अगले महीने एक-दो नहीं बल्कि 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें वीकेंड (शनिवार-रविवार) की छुट्टियां भी शामिल है। अगर आप बैंक कर्मचारी (Bank Employees) नहीं हैं तो फटाफट अपने जरूरी काम समेट लीजिए, वरना लंबी छुट्टियों की वजह से इनमें देरी हो सकती है।

फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

2 फरवरी- रविवार 3 फरवरी- सरस्वती पूजा (अगरतला) 8 फरवरी- सेकेंड सैटरडे (दूसरा शनिवार) 9 फरवरी- रविवार 11 फरवरी- थाई पोसम (चेन्नई) 12 फरवरी- गुरु रविदास जयंति (शिमला) 15 फरवरी- लुई-नगाई-नी (इम्फाल) 16 फरवरी- रविवार 19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (मुंबई, नागपुर, बेलापुर) 20 फरवरी- राज्य दिवस (आईजौल, इटानगर) 22 फरवरी- चौथा शनिवार 23 फरवरी- रविवार 26 फरवरी- महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2025) 28 फरवरी- लोसर (गंगटोक)

हर राज्य में नहीं हैं छुट्टियां 

बैंकों की ये छुट्टियांअलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग है। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी डिटेल्स दी गई है।

बैंक बंद रहने पर कैसे होंगे काम 

अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छुट्टियों के दिन ऑनलाइन बैंकिंग से काम होते रहेंगे। आप इसकी मदद से अपने काम पूरे कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक के ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपका काम ऐसा ही कि बैंक जाकर ही होगा तो आपको बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें 

UPA vs NDA: GDP से स्टार्टअप तक...Then & Now में देखें भारत का आर्थिक विकास

 

भारतीय मूल के 10 दिग्गज, वर्ल्ड की टॉप कंपनियों पर हैं इनका राज!

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Owner: 28 की उम्र में सबकुछ खोने वाला लड़का कैसे बना No.1 एयरलाइन का बॉस?
Train Ticket Discount: ट्रेन टिकट पर पाएं जबरदस्त छूट, जानें ऑफर