करोड़पति बनाने का दम रखते हैं 5 शेयर! कीमत 10 रुपए से भी कम

Published : Nov 23, 2024, 03:19 PM IST
Investor

सार

कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। कुछ ही समय में पैसों को कई गुना कर दिया है। कुछ शेयरों में इसी तरह का पोटेंशियल दिख रहा है, जो आने वाले समय में अच्छा मुनाफा करा सकते हैं।

बिजनेस डेस्क : शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न पाने के लिए एक्सपर्ट्स धैर्य रखने की सलाह देते हैं। लॉन्ग टर्म में मजबूत फंडामेंटल्स वाले शेयर में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने का चांस होता है। कई निवेशक जल्दी कमाने के चक्कर में पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) में अपना पैसा लगाते हैं, जो रिस्की होता है। हालांकि, कुछ पेनी स्टॉक्स काफी अच्छे भी होते हैं, जो शॉर्ट टर्म में बढ़िया फायदा करा सकते हैं। अगर इनके फंडामेंटल्स चेक कर किसी अच्छे शेयर पर दांव लगाने का जोखिम लिया जाए तो धमाकेदार रिटर्न मिल सकता है। 5 ऐसे ही पेनी स्टॉक्स हैं, जिनकी ग्रोथ देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में जोरदार मुनाफा करा सकते हैं। देखें लिस्ट...

1. GTL Infrastructure Share

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी GTL इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत 20 साल पहले 2004 में हुई थी। शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 को ये शेयर 1% की तेजी के साथ 2.03 रुपए पर बंद हुआ। इस साल अब तक इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर 49.63% का रिटर्न दे चुका है। पिछले एक साल में इसका रिटर्न 83.64% का रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 4.33 रुपए है। इसी को देखते हुए अभी निवेशकों का इंट्रेस्ट इसमें बना हुआ है।

2. Franklin Industries Share

फ्रैंकलिन इंड्रट्रीज के शेयर में भी इन दिनों जोश दिखाई दे रहा है। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली इस कंपनी का शेयर 22 नवंबर 2024 को 4.48% की गिरावट के साथ 2.13 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले करीब 4% उछलकर 2.23 रुपए के लेवल तक पहुंच गया था। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 17.99% की और एक साल में 90.60% का रिटर्न दिया है। 21 नवंबर, 2023 को इस शेयर का भाव सिर्फ 1.17 रुपए था। इसका 52 वीक हाई लेवल 4.13 रुपए है।

3. Cubical Financial Services Share

फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करने वाली Cubical Financial Services के शेयर में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 2.04% की गिरावट के साथ 2.45 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में ये शेयर 13.95% का रिटर्न दे चुका है। इस साल अभी तक इससे निवेशकों को 58.06% और 1 साल में 76.26% का मुनाफा हो चुका है। इसका 52 वीक हाई 2.85 रुपए है।

4. Bridge Securities Share

इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्रिज सिक्योरिटीज स्टॉक्स और बांड्स में डील करती है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 1.51% की गिरावट के साथ 5.86 रुपए पर बंद हुआ। एक दिन पहले ही इसमें तेजी भी आई थी। तब शेयर 5.95 रुपए पर पहुंच गया था। इस हफ्ते यह शेयर करीब 14% का रिटर्न दे चुका है। 6 महीनों में इससे निवेशकों को 162.83% का मुनाफा हुआ है। इस साल अब तक शेयर में 266.67%और एक साल में 306.85% का उछाल आ चुका है। इसमें आगे भी ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

5. Sarveshwar Foods Share

स्मॉल कैप कंपनी सर्वेश्वर फूड्स के शेयर 22 नवंबर 2024 को 1.71% की उछाल के साथ 8.93 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर 50.94% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। पिछले एक साल का रिटर्न 85.89% रहा है। 21 नवंबर 2023 को इस शेयर की कीमत 4.75 रुपए थी। इस शेयर का 52 वीक का हाई 15.55 रुपए है।

नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें

1400 पहुंचा 7 रुपए वाला शेयर, चुटकियों में 1 लाख के बना दिए 2 Crore

 

₹2 वाला शेयर बना असली मल्टीबैगर, 12 महीने में कमाकर दिए 1 Cr

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?